सूर्या ग्रुप में गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजे देशभक्ति के स्वर डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने किया ध्वजारोहण, महापुरुषों के आदर्शों को जीवन में उतारने का दिया संदेश

सूर्या ग्रुप में गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजे देशभक्ति के स्वर

डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने किया ध्वजारोहण, महापुरुषों के आदर्शों को जीवन में उतारने का दिया संदेश

संतकबीरनगर। सूर्या ग्रुप के अंतर्गत संचालित सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जीपीएस महाविद्यालय खलीलाबाद समेत सभी शैक्षणिक संस्थानों में गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्रुप के प्रबंध निदेशक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी और निदेशिका सविता चतुर्वेदी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में महात्मा गांधी की भूमिका महत्वपूर्ण रही। सत्य और अहिंसा के उनके विचार आज भी समाज को दिशा देने में प्रासंगिक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों से गांधी और शास्त्री के आदर्शों को अपने आचरण में उतारने तथा राष्ट्र के विकास में जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि महापुरुषों की जयंती मनाने का उद्देश्य केवल उन्हें स्मरण करना नहीं, बल्कि उनके विचारों और मूल्यों को जीवन में अपनाना है। ईमानदारी, अनुशासन, सादगी, सत्य और कर्तव्यनिष्ठा के साथ किया गया प्रत्येक प्रयास समाज और राष्ट्र के निर्माण में योगदान देता है।

समारोह में शिक्षकों और कर्मचारियों ने देशभक्ति गीतों एवं भजनों की प्रस्तुति दी। इससे परिसर में श्रद्धा और देशभक्ति का माहौल बना रहा।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव, प्राचार्य डॉ. चिंतामणि उपाध्याय, सीपी श्रीवास्तव, नितेश द्विवेदी, शरद त्रिपाठी, अर्चना त्रिपाठी और आरती चौधरी समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Previous articleराज ग्लोबल एकेडमी में गांधी-शास्त्री जयंती पर विद्यार्थियों ने लिया संकल्प सत्य, अहिंसा, सादगी और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को जीवन में उतारने का आह्वान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here