28 नवंबर को विशेष लोक अदालत, वाहन चालानों का होगा निस्तारण सुबह 10 बजे से न्यायालय परिसर में लगेगी अदालत, प्रचार-प्रसार के लिए पैरा लीगल वॉलंटियर्स को सौंपी गई जिम्मेदारी

28 नवंबर को विशेष लोक अदालत, वाहन चालानों का होगा निस्तारण

सुबह 10 बजे से न्यायालय परिसर में लगेगी अदालत, प्रचार-प्रसार के लिए पैरा लीगल वॉलंटियर्स को सौंपी गई जिम्मेदारी

संतकबीरनगर। वाहन चालानों से जुड़े मामलों के निस्तारण के लिए 28 नवंबर 2026 को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह के निर्देशन में यह अदालत सुबह 10 बजे से न्यायालय परिसर में शुरू होगी। आयोजन की तैयारियों को लेकर समस्त पैरा लीगल वॉलंटियर्स के साथ बैठक की गई।

बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनन्या साह ने बताया कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश पर वाहन चालानों के निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, जिससे लोग अपने वाहन चालान से संबंधित मामलों का निस्तारण करा सकें।

उन्होंने पैरा लीगल वॉलंटियर्स को विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाने और जनसंपर्क के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। साथ ही आमजन से विशेष लोक अदालत में सहभागिता करने की अपील की, ताकि आयोजन को सफल बनाया जा सके।

Previous articleजमोहरा दोहरे हत्याकांड का आरोपी राकेश यादव मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत बौधरा ताल के पास हुई मुठभेड़, 12 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here