राज ग्लोबल एकेडमी में गांधी-शास्त्री जयंती पर विद्यार्थियों ने लिया संकल्प सत्य, अहिंसा, सादगी और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को जीवन में उतारने का आह्वान

राज ग्लोबल एकेडमी में गांधी-शास्त्री जयंती पर विद्यार्थियों ने लिया संकल्प

सत्य, अहिंसा, सादगी और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को जीवन में उतारने का आह्वान

संतकबीरनगर। राज ग्लोबल एकेडमी मलोराना में शुक्रवार को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं गरिमा के साथ मनाई गई। विद्यालय परिवार ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भाषण, कविताओं और प्रेरणादायी प्रस्तुतियों के माध्यम से गांधी और शास्त्री के जीवन, संघर्ष तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान को सामने रखा।

प्रधानाचार्य आरके श्रीवास्तव ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन सत्य और अहिंसा का संदेश देता है, जबकि लाल बहादुर शास्त्री सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि महापुरुषों को सच्ची श्रद्धांजलि उनके आदर्शों को व्यवहार में उतारने से ही होगी। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि वह कई बार दिल्ली स्थित राजघाट जाकर रामधुन सुना करते थे।

प्रबंध निदेशक राजेश्वर सिंह ने कहा कि गांधी और शास्त्री के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन, नैतिकता और देशप्रेम को भी जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्र का भविष्य विद्यालयों में तैयार होता है, इसलिए विद्यार्थियों की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम के दौरान सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, अनुशासन, सादगी और राष्ट्रसेवा जैसे मूल्यों पर चर्चा की गई। अंत में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने इन आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। विद्यालय परिवार ने नई पीढ़ी तक दोनों महापुरुषों के विचार पहुंचाने का संदेश दिया।

Previous articleपुलिस लाइन में गांधी-शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि एसएसपी अंकिता शर्मा ने महापुरुषों के आदर्शों को जीवन में अपनाने का किया आह्वान, नौ पुलिसकर्मियों को सेवा पदक से किया सम्मानित
Next articleसूर्या ग्रुप में गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजे देशभक्ति के स्वर डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने किया ध्वजारोहण, महापुरुषों के आदर्शों को जीवन में उतारने का दिया संदेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here