नवागत एडीएम ने कलेक्ट्रेट के कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण पत्रावलियों के रख-रखाव और साफ-सफाई की परखी व्यवस्था, जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर दिया जोर

नवागत एडीएम ने कलेक्ट्रेट के कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण

पत्रावलियों के रख-रखाव और साफ-सफाई की परखी व्यवस्था, जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर दिया जोर

संतकबीरनगर। जनपद में कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवागत अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) पंकज कुमार श्रीवास्तव ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों, पटलों और अनुभागों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालयों की कार्यप्रणाली, पत्रावलियों के रख-रखाव, साफ-सफाई और जनसामान्य से जुड़े कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान एडीएम ने निर्वाचन कार्यालय, आपदा कार्यालय, खनन कार्यालय, रिकॉर्ड रूम, शस्त्र पटल, न्याय सहायक पटल, एनआईसी कक्ष, प्रशासनिक अधिकारी कक्ष, राजस्व सहायक कक्ष, ईआरके, शिकायत एवं डिस्पैचर कक्ष, अभिलेखागार और पब्लिक काउंटर का निरीक्षण किया।

इसके अलावा भूलेख अनुभाग, ई-डिस्ट्रिक्ट, कंट्रोल रूम, शस्त्र लिपिक कार्यालय, राजस्व अभिलेखागार, जिला आपदा नियंत्रण कक्ष और बंदोबस्त अधिकारी कार्यालय सहित अन्य पटलों की व्यवस्था भी देखी।

एडीएम ने कार्यालयों में अभिलेखों को व्यवस्थित रखने, साफ-सफाई बनाए रखने और कार्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनसामान्य की शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

Previous article28 नवंबर को विशेष लोक अदालत, वाहन चालानों का होगा निस्तारण सुबह 10 बजे से न्यायालय परिसर में लगेगी अदालत, प्रचार-प्रसार के लिए पैरा लीगल वॉलंटियर्स को सौंपी गई जिम्मेदारी
Next article30 नवंबर तक घर बैठे पूरी करें स्व-गणना, 11 अंकों की एसई आईडी रखें सुरक्षित : डीएम जनगणना-2027 के लिए डीएम दीपक मीणा की अपील, मोबाइल या लैपटॉप से ऑनलाइन भर सकते हैं फॉर्म

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here