गीडा में गांधी-शास्त्री जयंती पर स्वच्छता और पौधरोपण सीईओ विशाल कुमार ने किया ध्वजारोहण, एसीईओ राम प्रकाश समेत अधिकारियों ने महापुरुषों को किया नमन

गीडा में गांधी-शास्त्री जयंती पर स्वच्छता और पौधरोपण

सीईओ विशाल कुमार ने किया ध्वजारोहण, एसीईओ राम प्रकाश समेत अधिकारियों ने महापुरुषों को किया नमन

गोरखपुर। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) में शुक्रवार को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती सादगी एवं गरिमा के साथ मनाई गई। मुख्य कार्यपालक अधिकारी विशाल कुमार ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद सीईओ विशाल कुमार, एसीईओ राम प्रकाश समेत अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में सीईओ विशाल कुमार ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, सादगी और सर्वोदय के विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गांधी और शास्त्री के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। उनके विचारों को केवल स्मरण करने के बजाय जीवन और कार्यशैली में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। अन्य वक्ताओं ने भी दोनों महापुरुषों के जीवन मूल्यों और राष्ट्र के प्रति योगदान पर विचार व्यक्त किए।

गीडा क्षेत्र में शुरू हुआ विशेष स्वच्छता अभियान

महात्मा गांधी के स्वच्छता संबंधी विचारों को आगे बढ़ाते हुए गीडा क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर साफ-सफाई कराई गई। अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वच्छ एवं व्यवस्थित औद्योगिक क्षेत्र के लिए नियमित स्वच्छता पर जोर दिया।

अधिकारियों ने किया पौधरोपण

कार्यक्रम के दौरान सीईओ विशाल कुमार, एसीईओ राम प्रकाश समेत गीडा के अधिकारियों और कर्मचारियों ने क्षेत्र में पौधरोपण किया। इस दौरान स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

Previous articleसूर्या ग्रुप में गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजे देशभक्ति के स्वर डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने किया ध्वजारोहण, महापुरुषों के आदर्शों को जीवन में उतारने का दिया संदेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here