सपा समर्थित उम्मीदवार जगत जायसवाल के पक्ष में लोगों से जय चौबे ने मांगा समर्थन

सपा समर्थित उम्मीदवार जगत जयसवाल के पक्ष में पूर्व विधायक जय चौबे ने किया डोर टू डोर जनसंपर्क

– सपा समर्थित उम्मीदवार जगत जायसवाल के पक्ष में लोगों से जय चौबे ने मांगा समर्थन

– नगर पालिका क्षेत्र खलीलाबाद के बड़गो , पटखौली, मोहद्दीनपुर में पूर्व विधायक जय चौबे ने किया जनसंपर्क

संतकबीरनगर:- नगर निकाय चुनाव को लेकर सभी प्रत्याशियों का डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान जारी है इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के समर्थित उम्मीदवार जगत जयसवाल के पक्ष में समाजवादी पार्टी का पूरा कारवां चुनावी मैदान में उतर चुका है इसी क्रम में आज खलीलाबाद विधानसभा के पूर्व सदर विधायक समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे के साथ समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता सुनील सिंह के नेतृत्व में डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाया गया जनसंपर्क अभियान में समाजवादी पार्टी के तमाम नेता और कार्यकर्ता खलीलाबाद नगर पालिका क्षेत्र के बड़गो, पटखौली और मोहद्दीनपुर में जनसंपर्क अभियान चलाते हुए जगत जयसवाल के पक्ष में लोगों से वोट करने की अपील की। आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी से समर्थित उम्मीदवार जगत जयसवाल का कारवां लगातार जनता के बीच पहुंचकर चुनावी जनसंपर्क में जुटा हुआ है इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं इसी क्रम में खलीलाबाद सदर के पूर्व विधायक जय चौबे चुनावी मैदान में उतर चुके हैं जगत जयसवाल के पक्ष में पूर्व विधायक जय चौबे लगातार जनसंपर्क अभियान को धार दे रहे हैं पूर्व विधायक जय चौबे ने कहा कि जनसंपर्क अभियान में जगत जयसवाल को भारी समर्थन मिल रहा है जनता मन बना चुकी है की अबकी बार नगर पालिका क्षेत्र खलीलाबाद से जगत जयसवाल को ही अपना चेयरमैन बनाया जाएगा। जनसंपर्क अभियान के दौरान दिनेश सिंह (मन्नू),दद्दन सिंह, मुकेश सिंह, चुन्नू सिंह, सचिंद्र पल सिंह पप्पू सिंह, संजय सिंह, मोनू सिंह, डेनिस सिंह, लवी सिंह सर्वजीत सिंह, अरुण सिंह, आकाश सिंह, राजाराम पूर्व प्रधान बद्दू यादव ,रामभवन शर्मा, गोरख शर्मा, ब्रह्मदेव अरमा, हनुमंत, जवाहिर गौड़, रामफेर, पूर्व प्रधान विकास यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Previous articleइंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट गीडा मे प्रदर्शनी का हुआ आयोजन
Next articleडीएम एसपी ने किया पोलिंग बूथ का निरीक्षण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here