जनगणना की तैयारियों को लेकर तहसीलदार ने कसी कमर, सुपरवाइजरों को सौंपी जिम्मेदारी 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना की प्रक्रिया, एक दिसंबर से घर-घर पहुंचेंगे गणनाकर्मी मकान सूचीकरण से लेकर आंकड़ों के सत्यापन तक की दी गई जानकारी, समयबद्ध और त्रुटिरहित कार्य के निर्देश

जनगणना की तैयारियों को लेकर तहसीलदार ने कसी कमर, सुपरवाइजरों को सौंपी जिम्मेदारी

16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना की प्रक्रिया, एक दिसंबर से घर-घर पहुंचेंगे गणनाकर्मी

मकान सूचीकरण से लेकर आंकड़ों के सत्यापन तक की दी गई जानकारी, समयबद्ध और त्रुटिरहित कार्य के निर्देश

गोरखपुर। आगामी जनगणना की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में शुक्रवार को एनेक्सी भवन में तहसीलदार सदर सत्य प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इसमें जनगणना कार्य से जुड़े सुपरवाइजरों और खंड शिक्षा अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में स्व-गणना, मकान सूचीकरण और मकानों की गणना की प्रक्रिया समझाने के साथ ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जिम्मेदारियां निर्धारित की गईं।

तहसीलदार सत्य प्रकाश गुप्ता ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। इसके माध्यम से देश की जनसंख्या, परिवारों, आवासीय स्थिति और सामाजिक-आर्थिक परिस्थितियों से जुड़े महत्वपूर्ण आंकड़े जुटाए जाते हैं। इन्हीं आंकड़ों के आधार पर सरकार विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करती है। ऐसे में प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी की जिम्मेदारी है कि वह इस कार्य को पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और सतर्कता के साथ पूरा करे।

उन्होंने बताया कि 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इस दौरान नागरिक स्वयं ऑनलाइन माध्यम से अपने और परिवार से संबंधित जानकारी दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक गणनाकर्मी घर-घर पहुंचकर मकानों और परिवारों से संबंधित आवश्यक जानकारियां एकत्र करेंगे। स्व-गणना के दौरान दर्ज की गई सूचनाओं का भी निर्धारित प्रक्रिया के तहत सत्यापन किया जाएगा।

बैठक में सुपरवाइजरों को निर्देश दिया गया कि वे अपने अधीनस्थ गणनाकर्मियों के कार्यों की नियमित निगरानी करें। यह सुनिश्चित किया जाए कि निर्धारित क्षेत्र में कोई भी मकान या परिवार गणना से छूटने न पाए। सभी सूचनाएं निर्धारित प्रारूप में सही तरीके से दर्ज हों। कार्य के दौरान किसी प्रकार की समस्या आने पर तत्काल संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दी जाए।

खंड शिक्षा अधिकारियों को भी जनगणना कार्य में बेहतर समन्वय स्थापित करने और संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। तहसीलदार ने कहा कि जनगणना की सफलता आपसी तालमेल, जिम्मेदारी और सक्रिय सहभागिता पर निर्भर करती है। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित समय-सारिणी का पालन करते हुए कार्य को व्यवस्थित, पारदर्शी और त्रुटिरहित ढंग से पूरा कराएं।

Previous articleधनतेरस पर सड़कों पर उतरे डीआईजी-एसएसपी, बाजारों में परखी सुरक्षा व्यवस्था शास्त्री चौक से गणेश चौक तक निकाला पैदल मार्च, पटाखा बाजारों में अग्निशमन इंतजामों का लिया जायजा भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की मुस्तैदी बढ़ाने और आपात स्थिति से निपटने के दिए निर्देश
Next articleदिव्यांगों के हुनर से रोशन होगी दीपावली, मंडल स्तरीय मेले में दिखी आत्मनिर्भरता की चमक सीडीओ शाश्वत त्रिपुरारी ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ, खुद की खरीदारी कर बढ़ाया उत्साह चार जिलों के दिव्यांग कारीगरों ने सजाए स्टॉल, मिट्टी के दीये, मूर्तियों से लेकर जूट के उत्पादों तक की रही धूम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here