सूदखोरी की वजह में सुशील की गई जान,परिजनों ने जताया शक।

सूदखोरी की वजह में सुशील की गई जान,परिजनों ने जताया शक।

 

-पीड़ित पिता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की

-घटना में महुली और धनघटा क्षेत्र के रहने वाले दो लोगों का उजागर किया नाम

-राजनीतिक दबाव में पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का मढ़ा आरोप

-पुलिस की विवेचना और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से युवक ने की थी आत्म हत्या

-अब तक पुलिस कर्ज के लेन-देन में युवक की मौत होने के एंगिल पर कर रही जांच पड़ताल

-एसपी ने एएसपी के पर्यवेक्षण में विवेचना कराए जाने का दिया निर्देश

—————————————————————–

संतकबीरनगर।  

धनघटा क्षेत्र के मिठना-सिठना के रहने वाले सुशील यादव की जान सूदखोरों के चक्कर में गई थी। परिजनों ने ऐसी आशंका जताई है। पीड़ित पिता ने मंगलवार को एसपी से मुलाकात की। अपने बेटे की मौत का जिम्मेदार दो लोगों का ठहराते हुए उनके नाम को उजागर किया। राजनीतिक दवाब में आरोपियों पर कार्रवाई न करने का थाने की पुलिस पर आरोप मढ़ा। एसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों पर कार्रवाई की गुहार लगाई।

    धनघटा क्षेत्र के मिठना-सिठना के रहने वाले 28 वर्षीय सुशील यादव पुत्र गिरजेश यादव की लाश दो अक्तूबर 2024 को उनके घर से दस किलोमीटर दूर गौरापार गांव के पूरब बगीचे में महुआ के पेड़ से रस्सी के सहारे लटकती मिली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत होने की बात पुलिस बताई थी। पीड़ित पिता ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस उसी दिन दर्ज कराया था। पीड़ित पिता का आरोप है कि उसके बेटे सुशील यादव के मोबाइल का लॉक जब खुला तो पता चला कि महुली क्षेत्र के एक गांव का रहना वाला युवक और धनघटा क्षेत्र के एक गांव का युवक बड़े पैमाने पर ब्याज पर सूदखोरी का धंधा करते हैं। उसके बेटे के ह्वाटसएप, मैसेज, फोन काल, फोन-पे हिस्ट्री से जानकारी हुई कि उक्त दोनों युवक पिछले कई दिनों से उसके बेटे को धमकी भरा मैसेज भेज रहे थे। घटना के दिन कई बार काल करके काफी दबाव बनाए थे। उसे पूरा विश्वास है कि उक्त दोनों लोगों ने ही उसके बेटे की या तो हत्या कर दी या तो उक्त लोगों ने ब्याज न देने के कारण उसके बेटे को इतना मानसिक रूप से प्रताड़ित कर दिया कि बेटे के पास मरने के सिवाय कोई रास्ता नहीं बचा। आरोपितों के रसूख और राजनीतक दबाव के कारण स्थानीय पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

———————————-

सुशील ने एक आरोपी को फोन पे से भेजा था 50 हजार रुपए

पीड़ित बड़े भाई सुनील यादव ने बताया कि घटना के दिन सुबह आठ बजे उसे छोटे भाई सुशील के मौत की सूचना मिली तो वह कुवैत में थे। कुवैत से घर लौटे और सुशील की मोबाइल का लॉक भाई के एक बिजनेस पार्टनर ने खोला। ज्यादातर काल दोनों आरोपी युवकों का था। शाम छह बजे आखिरी बातचीत धनघटा क्षेत्र के रहने वाले एक आरोपी युवक से उसके भाई की हुई थी। रात साढ़े नौ बजे तक कुल 22 मिस कॉल पड़ा था। इसमें जिस आरोपी युवक से उसके भाई की आखिरी बातचीत हुई थी, उसका सात-आठ मिसकाल पड़ा था। उसके भाई ने फोन पे से 50 हजार रुपये भी उस आरोपी युवक को भेजा था। उसे पूरा शक है कि इन्हीं दोनों लोगों ने सूदखोरी की वजह से उसके भाई की जान ले ली। घर बनवाना और छोटे भाई सुशील की शादी करना यही उसका सपना था। भाई की सगाई हो गई थी और दो महीने बाद शादी होती, लेकिन आरोपियों ने उसका सपना चकनाचूर कर दिया।

———————————————     

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक युवक ने की थी आत्म हत्या

मामले के विवचेक एसओ अनिल कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिग आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अब तक कि विवेचना से पता चला है कि सुशील ने आत्महत्या की थी। पीड़ित परिजनों ने जिन दो लोगों पर सूदखोरी के चक्कर में सुशील की मौत होने का शक जताया है, उसमें से एक युवक वर्तमान में सूरत में है। जबकि दूसरा युवक घर पर मौजूद है। सूदखोरी का अभी तक कोई साक्ष्य नहीं मिला है। अभी तक कर्ज के लेन-देन में युवक की मौत होने के एंगिल पर विवेचना चल रही है। जिन दो युवकों पर आरोप है, उनको थाने बुला कर पूछताछ और गहन जांच पड़ताल की जाएगी। यदि उनकी भूमिका घटना में मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।

——————————————–   

पीड़ित पिता गिरजेश यादव ने प्रार्थना पत्र देकर जिन दो लोगों पर शक जताया है, उनकी घटना में भूमिका की जांच कराई जाएगी। वैसे सूदखोरी की वजह से बेटे की जान जाने की बात बताई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से युवक की मौत होना आया है। एएसपी सुशील कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में मामले की निष्पक्ष विवेचना कराई जाएगी। प्रकरण में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

  एसपी 

सत्यजीत गुप्ता,

Previous articleमूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान मनबढ़ों ने दो सगे भाई समेत पांच को पीटा।
Next articleचर्चित पेट्रोल पंप डकैती कांड के आरोपियों की हिस्ट्रीशीट खोल पुलिस बढ़ाएगी निगहबानी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here