कार्तिक पूर्णिमा मेले में सराहनीय ड्यूटी करने वाले ग्राम प्रहरी जगरूप यादव सम्मानित एसपी प्राची सिंह ने प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार देकर बढ़ाया उत्साह

कार्तिक पूर्णिमा मेले में सराहनीय ड्यूटी करने वाले ग्राम प्रहरी जगरूप यादव सम्मानित

एसपी प्राची सिंह ने प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार देकर बढ़ाया उत्साह

अंबेडकरनगर। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लंगड़ तीर घाट पर आयोजित मेले में सराहनीय ड्यूटी करने वाले थाना हंसवर के ग्राम प्रहरी (चौकीदार) जगरूप यादव को पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

मेले के दौरान जगरूप यादव ने निर्धारित वर्दी में पूरी निष्ठा और सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाईं। भारी भीड़ के बीच शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, श्रद्धालुओं की सुविधा और मेले के सुचारु संचालन में उनका योगदान सराहनीय रहा।

एसपी प्राची सिंह ने उनके अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के प्रति समर्पण की प्रशंसा करते हुए कहा कि पूरी जिम्मेदारी और लगन से ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मी एवं ग्राम प्रहरी विभाग की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने जगरूप यादव के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

Previous articleकिन्नर के पति की हत्या का खुलासा, मास्टरमाइंड सन्नी समेत छह गिरफ्तार क्षेत्र बंटवारे की रंजिश में रची गई थी हत्या की साजिश, मुख्य शूटर शेरू उर्फ मित्रपाल फरार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here