पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्गेश पाण्डेय बने बखिरा के नए थानेदार
एसपी संदीप कुमार मीना ने 15 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव, दिलीप सिंह को महुली थाने की जिम्मेदारी
संतकबीरनगर। जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने गुरुवार को पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। उन्होंने निरीक्षक, उपनिरीक्षक, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल समेत कुल 15 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इस फेरबदल में सबसे प्रमुख बदलाव बखिरा थाने में हुआ है। यहां के थानाध्यक्ष दिलीप सिंह को महुली थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि पीआरओ/मीडिया सेल में तैनात उपनिरीक्षक दुर्गेश कुमार पाण्डेय को बखिरा का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।
एसपी की ओर से जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार निरीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार राय को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद और निरीक्षक बृजेश कुमार मिश्र को कोतवाली खलीलाबाद में अपराध निरीक्षक के पद से प्रभारी निरीक्षक धनघटा बनाया गया है। उपनिरीक्षक सूर्यभान यादव को कोतवाली खलीलाबाद से धनघटा तथा विजय शंकर पाण्डेय को बेलहरकला से कोतवाली खलीलाबाद भेजा गया है।
इसी तरह हेड कांस्टेबल कोमल प्रसाद को पुलिस लाइन से महुली, मोहन कुमार प्रजापति के स्थानांतरण आदेश में संशोधन करते हुए रिपोर्टिंग चौकी धनघटा, दयानंद उपाध्याय को पुलिस लाइन से हेड मोहर्रिर थाना बखिरा और दीनानाथ राजभर को बेलहरकला से धर्मसिंहवा थाने भेजा गया है।
कांस्टेबल स्तर पर भी बदलाव किए गए हैं। वीरेंद्र कुमार को पुलिस लाइन से बखिरा, मनोज यादव को पुलिस लाइन से धनघटा, रोहित कुमार को बेलहरकला से महुली, ओम प्रकाश चौरसिया को बेलहरकला से दुधारा तथा शैलेंद्र निषाद को पुलिस लाइन से कोतवाली खलीलाबाद भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक ने यह फेरबदल जिले में कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया है। अब नए थानाध्यक्षों के सामने अपने-अपने क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण की जिम्मेदारी होगी।















