चर्चित पेट्रोल पंप डकैती कांड के आरोपियों की हिस्ट्रीशीट खोल पुलिस बढ़ाएगी निगहबानी।

चर्चित पेट्रोल पंप डकैती कांड के आरोपियों की हिस्ट्रीशीट खोल पुलिस बढ़ाएगी निगहबानी।

    – नौ सितंबर 2023 को महुली क्षेत्र के कुशहवा पेट्रोल पर पड़ी थी डकैती

    – संतकबीरनगर के तीन और कुशीनगर के रहने वाले है दो बदमाश 

   – जिले के दो आरोपियों की खुली हिस्ट्रीशीट,तीसरे की प्रक्रियाधीन

   – एसपी ने कुशीनगर के दो डकैतों की हिस्ट्रीशीट खोलने के लिए एसपी की लिखी चिट्ठी

   – जनवरी 2024 में गैंग सरगना समेत पांचों आरोपियों पर हुई थी गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई  

—————————————————————

   उत्तर प्रदेश। संतकबीरनगर।

 जनपद में चर्चित महुली क्षेत्र के कुशहवा पेट्रोल पंप डकैती कांड के पांचों आरोपियों पर पुलिस कानूनी शिकंजा कस कर निगहबानी बढ़ाने की कवायद शुरु कर दी है। इस गैंग पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई के बाद पुलिस अब इनकी हिस्ट्रीशीट खोलने की प्रक्रिया शुरु की। गैंग में शामिल मेंहदावल क्षेत्र के रहने वाले दो आरोपियों की हिस्ट्रीशीट पुलिस खोल भी चुकी है और तीसरे आरोपी की प्रक्रियाधीन है। एसपी ने कुशीनगर जिले के रहने वाले गैंग के सरगना समेत दो आरोपियों की हिस्ट्रीशीट खोलने के लिए एसपी कुशीनगर को पत्र भेजा है। 

    नौ सिंतबर 2023 की देर शाम महुली क्षेत्र के कुशहवा में संचालित सेनानी फिलिंग स्टेशन पर बदमाशों ने कर्मियों पर असलहा सटा कर लूटपाट की घटना की थी। बदमाश पंप से 2,71,720 रुपये लूट ले गए थे। पंप संचालक बृजेंद्र कुमार निवासी शिवनगर कॉलोनी बशारतपुर शाहपुर जनपद गोरखपुर ने चार बदमाशों के खिलाफ लूट का केस दर्ज कराया था। लूट की घटना के बाद पुलिस सकते में आई थी। मामले के पर्दाफाश में गोरखपुर,बस्ती और संतकबीरनगर की एसओजी टीम लगी थी। 30 घंटे बाद ही पुलिस ने घटना में शामिल बदमाश सतीश यादव निवासी संतगणिनाथ नगर वार्ड नंबर 14 नवी कसया,कुशीनगर, राहुल सिंह निवासी हरैया बुजुर्ग थाना कुबेरस्थान, कुशीनगर,दीपक यादव निवासी बढ़या ठाठर मेंहदावल,राकेश यादव, निवासी मेंहावर, मेंहदावल, भालचंद यादव निवासी जमोहरा टोला मदरहवा ,मेंहदावल संतकबीरनगर को पकड़ कर जेल भेजा था। पुलिस ने विवेचना से डकैती की धारा बढाई थी। पुलिस के मुताबिक पेट्रोल पंप डकैती कांड के बदमाशों का संगठित गिरोह है। इस गैंग का लीडर कुशीनगर का रहने वाला सतीश यादव है। जबकि राहुल सिंह,दीपक यादव,राकेश यादव और भालचंद यादव गैंग के सक्रिय सदस्य है। यह गैंग आर्थिक,भौतिक लाभ के लिए लूट,डकैती जैसा जघन्य अपराध कारित करता है। पुलिस इस गैंग पर अकुंश लगाने के लिए एक जनवरी 2024 को गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की थी। इस गैंग के बदमाशों की निगहबानी के लिए अब पुलिस हिस्ट्रीशीट खोलने की कवायद शुरु की है।

—————————————-

  

बदमाश दीपक और भालचंद की खुली हिस्ट्रीशीट

 पुलिस ने पेट्रोल पंप डकैती कांड के आरोपी दीपक यादव निवासी बढ़या ठाठर और भालचंद यादव निवासी जमोहरा टोला मदरहवा की हिस्ट्रीशीट खोल दी है। पुलिस के मुताबिक बदमाश दीपक यादव के पिता कानपुर में किसी कंपनी में मजदूरी करते है। शिक्षा के अभाव में दीपक का झुकाव अल्प आयु से ही अपराध जगत की ओर हुआ और इसका संबंध अन्य जनपदों के अपराधियों से हो गया। वर्ष 2023 में दीपक का नाम महुली पेट्रोल पंप डकैती कांड में सामने आया। इसी तरह बदमाश भालचंद यादव के पिता किसान है। शिक्षा के अभाव में इसका भी झुकाव अपराध जगत की ओर हुआ। यह भी अन्य जनपदों के लुटेरों से जुड़कर लूट,डकैती जैसा अपराध करने लगा। महुली पेट्रोल पंप डकैती कांड में इसका नाम प्रकाश में आया। दोनों बदमाशों की निगरानी के लिए पुलिस ने हिस्ट्रीशीट खोली है। जबकि मेंहदावल क्षेत्र के रहने वाले तीसरे आरोपी की हिस्ट्रीशीट खोलने की प्रक्रिया चल रही है।

—————————————-

 

 पेट्रोल पंप डकैती कांड के पांच आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जा चुकी है। यह गैंग लूट और डकैती जैसा गंभीर अपराध कारित करता है। ऐसे में इस गैंग के आपराधिक गतिविधियों की सतत निगरानी बेहद जरूरी है। इसी मकसद से गैंग के आरोपियों की हिस्ट्रीशीट खोली जा रही है। गैंग के बदमाश दीपक यादव और भालचंद यादव की हिस्ट्रीशीट खोल दी गई है। जबकि तीसरे बदमाश की प्रक्रियाधीन है। इसके अलावा कुशीनगर के रहने वाले गैंग के लीडर सतीश यादव और राहुल सिंह की हिस्ट्रीशीट खोलने के लिए एसपी कुशीनगर से पत्राचार किया गया है।

— सत्यजीत गुप्ता

    एसपी

Previous articleसूदखोरी की वजह में सुशील की गई जान,परिजनों ने जताया शक।
Next articleराजस्व परिषद अध्यक्ष गोरखपुर मंडल सहित बस्ती जनपद के अधिकारियों संग की बैठक.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here