मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान मनबढ़ों ने दो सगे भाई समेत पांच को पीटा।

मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान मनबढ़ों ने दो सगे भाई समेत पांच को पीटा।

-खलीलाबाद के जूनियर हाईस्कूल के पास डीजे पर भोजपुरी गाना बजाने को लेकर बढ़ा विवाद

-मनबढ़ों की पिटाई से दो युवकों का फूटा सिर और एक युवक के हाथ की टूटी हड्डी 

-डीजे की लाइट तोड़फोड़ देने से 20 हजार रुपये से अधिक की क्षति होने का आरोप

-पुलिस ने दो सगे भाई समेत छह नामजद और 15-20 अज्ञात पर दर्ज किया केस 

——————————————————————–

संतकबीरनगर। 

खलीलाबाद शहर के जूनियर हाईस्कूल के पास शनिवार देर शाम मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे पर भोजपुरी गाना बजाने के विवाद को लेकर मनबढ़ों ने दो सगे भाई समेत पांच युवकों की पिटाई कर दी। पिटाई से दो लोगों का सिर फूट गया। इसके साथ ही मनबढ़ों ने डीजे की लाइट भी तोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना से अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। रविवार की शाम को पुलिस ने इस मामले में दो सगे भाई समेत छह नामजद और 15-20 अज्ञात के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़, एससीएसटी एक्ट का केस दर्ज किया।  

  विद्यानगर पुरानी तहसील खलीलाबाद धोबी टोला निवासी शुभम पुत्र दिनेश कुमार का आरोप है कि वह अपने मोहल्ले में मूर्ति स्थापित किए थे। शनिवार की शाम को शहर भ्रमाण के पश्चात मूर्ति विसर्जन किया जाता है। भाई व मोहल्ले वालों के साथ वह मूर्ति विसर्जन के लिए जा रहे थे। रात नौ बजे जूनियर हाईस्कूल के पास पहुंचे ही थे। वहां मौजूद मोहल्ले के रामाकांत यादव, सदानंद यादव, अमन यादव, अभिषेक यादव, चंदन यादव, अखिलेश यादव व 15-20 अज्ञात डीजे पर भोजपुरी गाना बजाने का दबाव बना रहे थे। जब वह आपत्ति किए तो उन लोगों ने जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया और डीजे की लाइट को तोड़ने लगे। आरोप है कि उक्त लोग उसे और उसके भाई सौरभ को मारने-पीटने लगे। बचाव में अर्पित पांडेय, मिथुन सिंह, लक्की सिंह आए और मामले को शांत करवा कर भेज दिए। उसके करीब 20 मिनट बाद रामाकांत यादव, सदानंद यादव आदि 15-20 लोग लोहे की रॉड, लाठी, डंडा लेकर आए और जाति सूचक शब्दों से अपमानित करते हुए मारने-पीटने लगे। जिसमें शुभम, अर्पित का सिर फूट गया और सौरभ का हाथ टूट गया। मिथुन व लक्की को भी गंभीर चोटे आई। डीजे लाइट और तोड़फोड़ में करीब 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ। उक्त लोगों ने जाते समय उसे और उसके साथ रहे लोगों को जानमाल की धमकी दी। कोतवाल सतीश सिंह ने बताया कि रामाकांत यादव, सदानंद यादव, अमन यादव, अभिषेक यादव, चंदन यादव, अखिलेश यादव और 15-20 अज्ञात के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़, जानमाल की धमकी और एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

Previous articleसड़क किनारे गुमटी से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत।
Next articleसूदखोरी की वजह में सुशील की गई जान,परिजनों ने जताया शक।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here