घर में घुसकर विधवा को पीटा केस दर्ज।
सहजनवा। गोरखपुर
गीडा थाना क्षेत्र के नौसढ सुनीता देवी पत्नी स्व शरद कुमार जो विधवा है।अपने दो बच्चो के साथ मायके में रहती है। बुधवार को ससुराल आकर कमरे की साफ सफाई कर रही थी। तो ससुराल के लोग दिन में 10 बजे के करीब घर में घुस आए और गाली गलौज करते हुए मारपीट कर घायल कर दिए।पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रवि कुमार,सूरज कुमार,दिव्या के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने का केस दर्ज कर लिया है।















