ट्रक पर लदा डाबर कंपनी का 15 पेटी सामान चोरी।
सहजनवा। गोरखपुर
गीडा थाना क्षेत्र के बाधागाड़ के पास डाबर कंपनी का सामान ट्रक पर लदा था। उसे खड़ा कर चालक सो गया। चोर तिरपाल काटकर उसमें से 15 पेटी समान चुरा ले गए थे। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी से राजेश पटेल पुत्र लक्ष्मण पटेल निवासी पाह सैय्यदराजा थाना जमानिया जिला गाजीपुर जो डाबर कम्पनी का 1030 पेटी सामान ट्रक पर लाद कर वाराणसी से गोरखपुर के लिए भेजा था। बाधागाडा के पास नीद आने के बाद ट्रक को खड़ा कर सो गया। उसी दौरान अज्ञात चोर तिरपाल काटकर 15 पेटी सामान चुरा ले गए।
पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।















