बाढ़ राहत सामग्री का हुआ वितरण।
सहजनवा। गोरखपुर
सहजनवा प्रशासन ने बाढ़ से प्रभावित गाँव गहीरा में 4 परिवार और सुथनी के 21 परिवार को तहसीलदार राकेश कन्नौजिया ने बाढ़ राहत सामग्री वितरित किए। इसके अलावा कुसमहा कला में नायब तहसीलदार दुर्गेश चौरसिया ने 24 परिवार में बाढ राहत सामग्री का वितरण किया।
इस दौरान कानूनगो सतीश तिवारी,प्रधान ई.रमेंद्र नाथ मिश्र,हल्का लेखपाल अशोक कुमार वर्मा समेत अन्य मौजूद रहे















