भूमि पर हुए अवैध कब्जे के विरोध में किया प्रदर्शन।
सहजनवा। गोरखपुर
सहजनवा तहसील क्षेत्र के सुरगहना निवासी दर्जनों की सख्या में काश्तकारों ने आप पार्टी के जिला उपाध्यक्ष दिलीप कुमार मौर्य के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। कास्तकारों ने आरोप लगाया की कई गाटा संख्या में कास्तकारो की भूमि है। जिसका तहसील प्रशासन द्वारा पैमाईस कर निस्तारण किया दिया गया था।लेकिन गांव के दर्जन भर मनबढ़ उस भूमि को अपना पट्टा बता कर जबरजस्ती कब्जा कर रखे है। विरोध करने पर गाली गलौज और मारपीट पर आमादा हो रहे है।कास्तकारो ने कब्जा हटाने की मांग किया है।
इस संदर्भ में तहसीलदार राकेश कन्नौजिया ने कहा की दोनो पक्षों को तहसील पर बुलाया गया है।
प्रदर्शन करने वालो में छागुर मौर्य,रामकेश,गेंकेश,राम प्रकाश,कलावती देवी,मालती देवी,रमाशंकर,धनश्याम,विकास, सतीश,वृजमोहन मौजूद थे।















