विश्व तंबाकू निषेध दिवस
नशा को दूर भगाना है !
जीवन को स्वस्थ बनाना है !
विश्व स्वास्थ्य संगठन के द्वारा 31 मई को मनाया जाने वाला यह वार्षिक वैश्विक कार्यक्रम है इसका उद्देश्य तंबाकू के हानिकारक प्रभाव के प्रति जागरूकता पैदा करना तथा तंबाकू के उपयोग को कम करना है तंबाकू के उपयोग करने वाले 4000 से अधिक खतरनाक रसायन को अपने अंदर प्रवेश कराते हैं तंबाकू का उपयोग क्षणिक मानसिक संतुष्टि के लिए लोग करते हैं लेकिन यही क्षणिक मानसिक संतुष्टि चेहरे की मुस्कान छीन लेती है तथा फेफड़े एवं शरीर के कई अंगों को प्रभावित करती है आइये आज हम सभी लोग मिलकर इस तंबाकू दिवस पर इसे पूरी तरह समाप्त करने की दिशा में संकल्प लें एवं इसे पूरी तरह से समाप्त करने की दिशा में पहल करें और स्वस्थ समाज की स्थापना करें एवं देश तथा समाज से इसे पूरी तरह से समाप्त करने की दिशा में लोगों में जागरूकता पैदा करें तथा इसके हानिकारक दुष्परिणामों से सचेत कराते हुए लोगों को जागरूक बनाएं एवं समाज तथा देश से इसे पूरी तरह से समाप्त करने की दिशा में पहल करें ।
Dr A K.Pathak
Dental Surgeon















