कट बंद होने से नाराज व्यापारियों ने किया प्रदर्शन।

कट बंद होने से नाराज व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

 

गोरखपुर। सहजनवां। क्षेत्र के व्यापारियों ने नेशनल हाईवे पर विद्युत केंद्र ट्रांसपोर्ट नगर के पास बने कट के बंद हो जाने पर नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया। व्यापारियों की मांग थी कि कट को खोला जाए। इसके बंद होने से उनका व्यापार प्रभावित हो रहा है। अगर जल्द से जल्द कट को खोला नहीं गया तो वृहद आंदोलन किया जाएगा।

व्यापारी सुनील सिंह, सत्य प्रकाश चौबे, चंदन सिंह, गगन सिंह, महेश राय, सोनू, रामवृक्ष यादव, राघवेंद्र प्रताप सिंह, मिथिलेश शर्मा, सत्यवान, मुस्तफा, संजय, शकील आदि का कहना है कि हाईवे स्थित कट के बंद होने से वाहनों को कालेसर से मोड़ना पड़ रहा है।जिसमे काफी दूरी है और तेल भी अधिक लग रहा है। इससे व्यापारियों का समय भी बर्बाद हो रहा है। अगर यह कट खोल दिया जाए तो व्यापार सही तरीके से हो सकेगा। इससे समय भी बचेगा। उन्होंने कहा कि अगर जल्द से जल्द कट नहीं खोला गया तो इसके लिए वृहद आंदोलन किया जाएगा।

Previous articleविश्व तंबाकू निषेध दिवस  नशा को दूर भगाना है !  जीवन को स्वस्थ बनाना है !!
Next articleगोरखपुर । डीआईजी गोरखपुर परिक्षेत्र गोरखपुर आनंद कुलकर्णी सेंटर डीयूज डिग्री कॉलेज के 305 बूथ पर किया अपना मतदान ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here