रोटरी क्लब द्वारा निर्मित मेडिकल कॉलेज स्थित विश्राम स्थल का राज्यपाल ने किया लोकार्पण
मानव सेवा रोटरी क्लब का एक मात्र उद्देश्य : शिव प्रताप शुक्ल
गोरखपुर। अंतर्राष्ट्रीय संस्था रोटरी क्लब की गोरखपुर इकाई रोटरी क्लब गोरखपुर के सहयोग से बीआरडी मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित बाल चिकित्सा संस्थान के पास मरीजों के परिजनों के लिए निमि॔त विश्रामालय का लोकार्पण आज माननीय शिव प्रताप शुक्ल,महामहिम राज्यपाल, हिमाचल प्रदेश के कर कमलों से, रोटे.सुनील बंसल (मण्डलाध्यक्ष, मंडल 3120), डॉक्टर रामकुमार (प्रधानाचार्य , मेडिकल कॉलेज), विशिष्ट अतिथि की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ । इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष मंकेश्वर नाथ पांडेय, अध्यक्ष संजीव अग्रवाल, सचिव आशीष दास, डॉ रश्मि, परियोजना निदेशक मनीष जायसवाल, पूर्वी नारायण पांडेय, सतीश राय, प्रवीन आर्या,आशुतोष मिश्र, मांधाता सिंह, आशीष जोशी, संचित श्रीवास्तव,रोहित कुमार, मुकुल गुप्ता, विनोद केडिया, राहुल कुमार, अशोक गुप्ता, दिनेश सिंह सारथी, अमित बथवाल, सुधांशु चंद्रा, डॉ मनिरंजन सिन्हा, डॉ रंजना सिन्हा समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा मेडिकल कॉलेज परिसर में विश्राम स्थल का निर्माण का निर्माण कर रोटरी ने बेहद पुनीत कार्य किया है,रोटरी क्लब का एक मात्र उद्देश्य मानव सेवा है। मानवीय सेवा के साथ उच्च नैतिक स्तर को बढ़ावा देने और दुनिया में शांति और सद्भावना के निर्माण में सहायता देने हेतु रोटरी क्लब का कार्य सराहनीय है। श्री शुक्ल ने क्लब के सदस्यों को सेवा का संकल्प कराते हुए ओर अधिक उत्साह व जोश के साथ मानव कल्याण के साथ पर्यावरण संरक्षण के कार्य करने की सीख दी, साथी उन्होंने अपना नेत्रदान करने की घोषणा की।
पूर्व अध्यक्ष मंकेश्वर नाथ पांडेय ने इस अवसर पर कहा सेवा स्व से ऊपर है इस उद्देश्य को हम लोग अनवरत आगे बढ़ाएंगे।
क्लब के अध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने कहा हमारे सेवा कार्यों से प्रभावित होकर मेडिकल कॉलेज ने यह अपेक्षा की थी कि बच्चों के लिए बनाए गए नए वार्ड के बाहर मरीजों के परिजनों को मौसम की मार से बचाने के लिए एक प्रतीक्षालय की जरूरत है, रोटरी क्लब गोरखपुर के सदस्यों ने एकमत होकर इस पुनीत कार्य को आगे बढ़ाया, और मरीजों के परिजनों के लिए यह विश्राम स्थल बनवाया।















