अज्ञात कारणों के चलते लगी आग से 3 एकड़ का गेहूं जला।
गोरखपुर/पिपरौली । नेवास के किसानो की गेंहू की फसल में अज्ञात कारणों से लगी आग से करीब तीन एकड़ फसल जल राख हो गई। इससें क्षेत्र में हडकंप मच गया। ग्रामीणों की मदद से आग काबू पाया। गांव के ही मानवेंद्र शाही ने फायर ब्रिगेड को सूचना दिया लेकिन गोरखपुर से आने में देरी हो चुकी थी जब तक किसान की फसल बर्बाद हो गई।
थाना गीडा के नेवास गांव निवासी किसान हरी शंकर,ज्ञान शंकर सिंह, विजय शंकर, धीरेंद्र , उस्मान अली, के कुल तीन एकड़ खेत में गेंहू की फसल बोई थी। सोमवार की सुबह को अज्ञात कारणों से किसान की खड़ी फसल में आग लग गई। इससें आस-पास के किसानों में हडकंप मच गया। और आग बुझाने के लिए ग्रामीण पहुंचे।
ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। लेकिन जब तक किसान की तब तक की तीन एकड़ जलकर गेंहू की फसल जल राख हो गई। पीड़ित किसान ने एसडीएम सहजनवा कुंवर सचिन सिंह से मुआवजे की मांग की है।
इस दौरान हरिशंकर सिंह, ज्ञान शंकर सिंह,धीरेंद्र,रानू सिंह, संतोष कुमार, सुरज, मानवेंद्र शाही उर्फ बंटू युवा समाजसेवी, चौकी प्रभारी पिपरौली रुपेश पाल सिंह अपने फोर्स के साथ इस दौरान मौजूद रहे।















