एस एन एस बी इंटर कॉलेज डूहवा मिश्र के छात्रों में वितरित हुआ अंक पत्र उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों का हुआ सम्मान।

एस एन एस बी इंटर कॉलेज डूहवा मिश्र के छात्रों में वितरित हुआ अंक पत्र

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों का हुआ सम्मान।

बस्ती/ हरैया। डूहवा मिश्र के एस एन एस बी इंटर कालेज में वार्षिक परीक्षा में सफल हुए छात्रों का अंक प्रमाण पत्र वितरण हुआ।परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावियों को प्रशंसा पत्र वा माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अवकाश प्राप्त शिक्षक सरजू प्रसाद मिश्र व राम लौट ने संरक्षक शीतला प्रसाद मिश्र के साथ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों मधु पाण्डेय, माही पाण्डेय, पलक वर्मा अनन्या जायसवाल, वैष्णवी शर्मा, सर्वेश, आस्था आराध्या पाण्डेय, हार्दिक पाण्डेय, अभयदीप शर्मा आशी उपाध्याय, सृष्टि मिश्रा, आर्यन यादव, दुर्गेश शर्मा अनमोल शुक्ला, विभा मिश्रा, अंशिका तिवारी,को सम्मानित किया। स्टूडेंट ऑफ द ईयर नर्सरी से यूकेजी अनन्या पांडे फर्स्ट से फिफ्थ ध्रुव जायसवाल 6 से 8th हृदयांश मिश्रा 9th से 12th आस्था सिंह रही। कार्यक्रम में दिवाकर मिश्रा, करुणाकर मिश्रा, प्रधानाचार्या, सुनीता मिश्रा, दीप नारायण मिश्र, नरसिंह नारायण पांडेय कात्यायनी सहित अन्य मौजूद रहे।

 

Previous articleजीवीएम कॉन्वेंट स्कूल में वार्षिक परीक्षा फल घोषित.
Next articleनामांकन के दौरान निर्धारित प्रस्ताव की नामांकन कच्छ में जाएं_नवदीप सी-विजिल एप के माध्यम से प्राप्त शिकायतो किया जाए निस्तारण।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here