नामांकन के दौरान निर्धारित प्रस्ताव की नामांकन कच्छ में जाएं_नवदीप सी-विजिल एप के माध्यम से प्राप्त शिकायतो किया जाए निस्तारण।

नामांकन के दौरान निर्धारित प्रस्ताव की नामांकन कच्छ में जाएं_नवदीप

सी-विजिल एप के माध्यम से प्राप्त शिकायतो किया जाए निस्तारण

गोरखपुर।लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 में चुनाव की घोषणा के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी यूपी नवदीप रिणवा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर एनआईसी सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी कृष्ण करुणेश जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्धन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी एडीएम प्रशासन पुरुषोत्तम गुप्ता सहायक निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार सिंह समस्त तहसीलों के एसडीएम से कहा की प्रथम चक्र के नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो गया है नामांकन के दौरान प्रत्याशियों के साथ निर्धारित प्रस्तावक के अलावा अन्य कोई भी व्यक्ति प्रत्याशी के साथ नामांकन कच्छ में मौजूद नहीं होना चाहिए इसका सभी रिटर्निंग ऑफिसर कड़ाई से अनुपालन करेंगे इसी तरह दूसरे तीसरे चौथे पांचवें छठवें सातवें चक्र की नामांकन व मतदान प्रक्रिया में दिए गए दायित्वों का निर्वहन सभी अधिकारी अनुपालन करेंगे साथ में ही मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश ने कहा की सी-विजिल एप के माध्यम से प्राप्त शिकायतो का सही तरीके से नियमानुसार कार्रवाई करे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि शिकायत दर्ज होने पर संबंधित रिटर्निंग आफिसर द्वारा अपने नजदीक के उड़नदस्ता टीम (एफएसटी) को शिकायत स्थल पर भेजा जाता है। उड़नदस्ता टीम द्वारा जीपीएस के माध्यम से शिकायत स्थल पर पहुंच कर शिकायत को दूर कर संबंधित रिटर्निंग आफिसर के पोर्टल पर अग्रसारित किया जाता है, जहां उसके द्वारा निर्णय किया जाता है।मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आमतौर पर सी-विजिल एप में धनराशि वितरण, गिफ्ट, कूपन वितरण, शराब वितरण आदि शिकायतों के अतिरिक्त बिना अनुमति पोस्टर, बैनर लगाना, बिना अनुमति बैठक करना, बिना अनुमति धार्मिक तथा उन्मादी भाषणबाजी करने जैसे अन्य का निस्तारण करे।मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सी-विजिल एप के माध्यम से आम नागरिक आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लघंन की शिकायत कर सकता है। इसके लिए अपने एन्ड्रावयड या आईफोन मोबाइल के प्ले स्टोर या एप स्टोर से सी-विजिल एप डाउनलोड करने के पश्चात ओटीपी प्राप्त होने पर लॉगिन कर सकता है और उसके बाद आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लघंन की शिकायत, लाइव फोटो या लाइव वीडिया अपलोड कर शिकायत कर सकता है। आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लघंन के संबंध में सी-विजिल एप से नागरिक अपने मोबाइल नंबर से शिकायत की सतत निगरानी भी कर सकता है।

Previous articleएस एन एस बी इंटर कॉलेज डूहवा मिश्र के छात्रों में वितरित हुआ अंक पत्र उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों का हुआ सम्मान।
Next articleमतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं रहे उपलब्ध, मतदाताओं को ना हो किसी प्रकार की दिक्कत _मृणाली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here