जीवीएम कॉन्वेंट स्कूल में वार्षिक परीक्षा फल घोषित.

जीवीएम कॉन्वेंट स्कूल में वार्षिक परीक्षा फल घोषित

 

बस्ती। जिले के जीवीएम कॉन्वेंट स्कूल में वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। सभी छात्र-छात्राओं,अभिभावकों की उपस्थिति में नर्सरी से कक्षा नवीं और11का वार्षिक रिपोर्ट कार्ड जारी किया गया। प्रबंधक ने मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवम स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं सरस्वती वंदना से से हुआ। मुख्य अतिथिडॉ आनंद गुप्ता ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ समाज में जीवन जीने का और सामाजिक दृष्टिकोण से खुद को समाज में अच्छा व्यवहार करने का भी ज्ञान दिया जाना जरूरी है।प्रबंधक संतोष सिंह ने परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा विद्यालय में सर्वोच्च अंक पाने वाले बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए उनकी साल भर की पूरी फीस माफ विद्यालय की तरफ से माफ कर दिया जाता है तथा उन्हें यूनिफॉर्म दे कर सम्मानित किया जाता है तथा विभिन्न कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी बच्चों की आधी फीस माफ रहती है।
कक्षा प्लेवे की यशस्वी उपाध्याय प्रथम, बेबी में अभिषेक कसौधन एवं शिवानी प्रथम
एल.के.जी. के मोहम्मद अजहान प्रथम , यू.के.जी. के फातिमा मोहम्मद सलीम प्रथम, कक्षा एक में शिफा खातून एवं अहम यादव,कक्षा दो सौरभ कुमार एवं मीनाक्षी शर्मा, कक्षा तीन में आदित्य चौधरी एवं खुशबू चौधरी,कक्षा चार में आकृति त्रिपाठी एवं हनि मिश्रा कक्षा पांच में केसरिया त्रिपाठी एवं शाश्वात पांडेय,कक्षा छह में रोशनी यादव एवं प्रयत्न गुप्ता कक्षा सात में प्रियेश मिश्रा एवं स्निग्धा सिंह कक्षा आठ में स्वर्णिमा त्रिपाठी एवं आदर्श चौधरी II , कक्षा नौ में अभिनव वर्मा और कक्ष 11 में अंशिका सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राइमरी वर्ग में कक्षा द्वितीय के सौरभ कुमार और जूनियर वर्ग में आठवीं की स्वर्णिमा त्रिपाठी ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में पूर्व मेधावी छात्र प्रथम गौड़ एवं प्रियांशी को भी स्मृतिचिन्ह दे कर सम्मानित किया गया।

Previous articleफसलों की सुरक्षा को लेकर विद्युत विभाग सतर्क।
Next articleएस एन एस बी इंटर कॉलेज डूहवा मिश्र के छात्रों में वितरित हुआ अंक पत्र उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों का हुआ सम्मान।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here