डीएम-एसपी ने टेकहोम राशन उत्पादन इकाई का किया निरीक्षण महिला समूहों से उत्पादन और वितरण की जानकारी ली, समस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश

डीएम-एसपी ने टेकहोम राशन उत्पादन इकाई का किया निरीक्षण

महिला समूहों से उत्पादन और वितरण की जानकारी ली, समस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश

संतकबीरनगर। जिलाधिकारी अनुज मलिक और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने विकास खंड नाथनगर के अलीनगर स्थित नवजीवन महिला प्रेरणा लघु उद्योग की टेकहोम राशन उत्पादन इकाई का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने उत्पादन प्रक्रिया का जायजा लिया और इकाई को अधिक लाभप्रद बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपायुक्त स्वतः रोजगार को उत्पादन, वितरण और भुगतान से संबंधित विस्तृत प्रस्तुति तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने इकाई के कामकाज से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर उत्पादन प्रक्रिया को बेहतर बनाने पर जोर दिया।

इस अवसर पर एओपी अध्यक्ष और समूह से जुड़ी महिलाओं ने अपनी उत्पादन इकाई के संचालन में आ रही समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का संज्ञान लेकर उनका शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए।

Previous articleभीम सरोवर और मानसरोवर में छठ की तैयारियों का डीआईजी, डीएम और एसएसपी ने लिया जायजा घाटों पर भीड़ नियंत्रण, महिलाओं-बच्चों की सुरक्षा और गहरे पानी वाले स्थानों पर सतर्कता के निर्देश
Next articleछठ घाटों पर सुरक्षा और सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम के निर्देश, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण तामेश्वरनाथ मंदिर परिसर के पोखरा घाट और बिड़हर घाट का लिया जायजा, गहरे पानी वाले स्थानों पर मजबूत बैरिकेडिंग के निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here