मजदूरों पर जानलेवा हमला करने वाले सात आरोपी गिरफ्तार आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से किया था हमला, दो मोटरसाइकिलें बरामद

मजदूरों पर जानलेवा हमला करने वाले सात आरोपी गिरफ्तार

आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से किया था हमला, दो मोटरसाइकिलें बरामद

गोरखपुर। खोराबार थाना क्षेत्र में मजदूरों पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि हमलावरों ने पहले एक मजदूर की आंखों में लाल मिर्च पाउडर झोंका और फिर लाठी-डंडे व लोहे की रॉड से हमला कर उसे और उसके साथ मौजूद दूसरे मजदूर को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं।

पुलिस के मुताबिक, घटना 10 नवंबर 2026 की है। खोराबार थाना क्षेत्र में आरोपियों ने एकजुट होकर वादी और उसके साथ मौजूद मजदूर को निशाना बनाया था। पहले वादी की आंखों में मिर्च पाउडर डाला, फिर दोनों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

जांच के दौरान पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान सूरज पासवान पुत्र शैलेष पासवान, दुर्विजय पासवान पुत्र बाबूलाल पासवान, गोलू कुमार पासवान पुत्र अनिरुद्ध पासवान, सन्नी गौड़ उर्फ रामलाल पुत्र इंदल गौड़, विष्णु यादव पुत्र गोल्ही उर्फ रामहित यादव, विवेक पासवान पुत्र सूर्यभान पासवान और श्लोक पासवान पुत्र बबलू पासवान के रूप में हुई है। सभी रायगंज बाजार, थाना खोराबार, गोरखपुर के निवासी हैं।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। इस मामले में खोराबार थाने में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में गोलू कुमार पासवान का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास सामने आया है। उसके खिलाफ वर्ष 2023 में खोराबार थाने में मारपीट/दुर्घटना से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था।

Previous article2020 बैच के आईएएस अभिषेक कुमार होंगे गोरखपुर के नए सीडीओ जालौन, हापुड़ और लखीमपुर खीरी में निभा चुके हैं प्रशासनिक जिम्मेदारी, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के विशेष सचिव पद से मिली नई तैनाती
Next articleडीआईजी मुनिराज जी का बदायूं आगमन पर स्वागत, कानून-व्यवस्था की समीक्षा की पुलिस लाइन में गार्द सलामी के साथ हुआ स्वागत, मेला ककोड़ा की तैयारियों और अपराध नियंत्रण को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here