डीआईजी मुनिराज जी का बदायूं आगमन पर स्वागत, कानून-व्यवस्था की समीक्षा की पुलिस लाइन में गार्द सलामी के साथ हुआ स्वागत, मेला ककोड़ा की तैयारियों और अपराध नियंत्रण को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

डीआईजी मुनिराज जी का बदायूं आगमन पर स्वागत, कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

पुलिस लाइन में गार्द सलामी के साथ हुआ स्वागत, मेला ककोड़ा की तैयारियों और अपराध नियंत्रण को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

बदायूं। नवागत पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र मुनिराज जी का शनिवार को बदायूं आगमन पर पुलिस लाइन में गार्द सलामी देकर स्वागत किया गया। इसके बाद पुलिस लाइन सभागार में उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा और जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ समीक्षा गोष्ठी की।

बैठक में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण तथा आगामी त्योहारों की तैयारियों की समीक्षा की गई। साथ ही मेला ककोड़ा (मिनी कुंभ) को लेकर की जा रही व्यवस्थाओं पर भी चर्चा हुई। डीआईजी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

Previous articleमजदूरों पर जानलेवा हमला करने वाले सात आरोपी गिरफ्तार आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से किया था हमला, दो मोटरसाइकिलें बरामद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here