डीएम-एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण, सुरक्षा और व्यवस्थाओं का लिया जायजा बंदियों से संवाद कर जानी समस्याएं, भोजन, चिकित्सीय सुविधा और स्वच्छता पर दिए आवश्यक निर्देश

डीएम-एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण, सुरक्षा और व्यवस्थाओं का लिया जायजा

बंदियों से संवाद कर जानी समस्याएं, भोजन, चिकित्सीय सुविधा और स्वच्छता पर दिए आवश्यक निर्देश

रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका एवं पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने शुक्रवार को जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा कारागार की विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बैरकों, रसोईघर, चिकित्सालय, भोजन की गुणवत्ता, पेयजल व्यवस्था एवं साफ-सफाई का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बंदियों को शासन के निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। इस दौरान उन्होंने बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी भी ली तथा संबंधित अधिकारियों को उनका नियमानुसार एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था सहित अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार परिसर की स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाओं, भोजन वितरण प्रणाली एवं अन्य व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। साथ ही नियमित निरीक्षण कर शासन की गाइडलाइन के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं बनाए रखने पर बल दिया।

इस अवसर पर जेल अधीक्षक प्रभात सिंह, जेलर हिमांशु रौतेला सहित जिला कारागार के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Previous articleएडीएम की अध्यक्षता में उद्योग एवं व्यापार बंधु की बैठक, समस्याओं के समयबद्ध समाधान के निर्देश सड़क, बिजली, जल निकासी और साफ-सफाई के मुद्दों पर अधिकारियों को प्राथमिकता से कार्रवाई करने के निर्देश
Next articleयातायात पुलिस को मिले दो इंटरसेप्टर वाहन, एसपी ने दिखाई हरी झंडी आधुनिक तकनीक से होगी ओवरस्पीडिंग और यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी कार्रवाई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here