कुशीनगर पुलिस का ड्रोन हंटर अभियान: 13 अवैध ड्रोनों जब्त, भ्रामक अफवाहों पर सख्ती।

कुशीनगर पुलिस का ड्रोन हंटर अभियान: 13 अवैध ड्रोनों जब्त, भ्रामक अफवाहों पर सख्ती।

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में जनपद में अवैध व अपंजीकृत ड्रोनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। अभियान में विभिन्न थानों ने कुल 13 ड्रोनों को जब्त किया। थाना जटहां बाजार से 10, रामकोला से 2 और खड्डा से 1 ड्रोन बरामद हुआ। पुलिस ने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति ड्रोन उड़ाना कानूनन अपराध है।

एसपी ने कहा, “ड्रोन से जुड़ी भ्रामक अफवाहें फैलाने वालों पर सख्त वैधानिक कार्रवाई होगी। आमजन किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। ड्रोन का उपयोग नियमों व अनुमति से करें।” यह अभियान ड्रोन अफवाहों से ग्रामीण इलाकों में फैली दहशत को रोकने का प्रयास है।

पुलिस ने ड्रोन रजिस्ट्रेशन और परमिट की अनिवार्यता पर जोर दिया। अवैध उपयोग पर जुर्माना व कानूनी कार्रवाई होगी। एसपी ने अपील की कि अफवाहों से बचें, सूचना दें। यह कार्रवाई जनपद की सुरक्षा व शांति सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण है। 

Previous articleबस्ती कप्तानगंज पुलिस का साहसिक कारनामा: कुख्यात ‘पीके कारतूस’ गिरफ्तार, हथियार व वाहन जब्त
Next articleमिशन शक्ति फेज-5.0: छात्राओं ने संभाली थाने की कमान, बनीं एक दिन की थाना प्रभारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here