सर्राफा बाजार तक पुलिस की पैदल गश्त, व्यापारियों को सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए किया प्रेरित बैंक चौराहा से सर्राफा बाजार तक पहुंचे प्रभारी निरीक्षक, आमजन और व्यापारियों से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया

सर्राफा बाजार तक पुलिस की पैदल गश्त, व्यापारियों को सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए किया प्रेरित

बैंक चौराहा से सर्राफा बाजार तक पहुंचे प्रभारी निरीक्षक, आमजन और व्यापारियों से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया
संतकबीरनगर। अपराध नियंत्रण और नगर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाने के उद्देश्य से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद ज्ञानेंद्र कुमार राय ने रविवार को कस्बे के गोला बैंक चौराहा से सर्राफा बाजार तक संध्याकालीन पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों और आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा संबंधी जानकारी साझा की तथा दुकानों और प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए प्रेरित किया।
पैदल गश्त के दौरान प्रभारी निरीक्षक ने व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों के आसपास निगरानी व्यवस्था मजबूत रखने और सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील की। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे अपराध नियंत्रण, संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी और घटनाओं के खुलासे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए व्यापारियों का सहयोग बेहद जरूरी है।
उन्होंने आमजन और व्यापारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने। पुलिस की पैदल गश्त से बाजार क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत करने और लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने का प्रयास किया गया।
प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार राय ने कहा कि पैदल गश्त केवल सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा नहीं, बल्कि जनता और पुलिस के बीच संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम भी है। नियमित गश्त से लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ता है और अपराध नियंत्रण में भी मदद मिलती है। इस दौरान पर्याप्त संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
Previous articleमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गीडा के 37वें स्थापना दिवस पर गोरखपुर को दी 502 करोड़ की 104 परियोजनाओं की सौगात  17,650 करोड़ के निवेश प्रस्तावों पर पांच कंपनियों से एमओयू, ट्रेड शो व ओडीओपी प्रदर्शनी का शुभारंभ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here