बस्ती कप्तानगंज पुलिस का साहसिक कारनामा: कुख्यात ‘पीके कारतूस’ गिरफ्तार, हथियार व वाहन जब्त

बस्ती कप्तानगंज पुलिस का साहसिक कारनामा: कुख्यात ‘पीके कारतूस’ गिरफ्तार, हथियार व वाहन जब्त

बस्ती। थाना कप्तानगंज पुलिस ने कुख्यात अपराधी प्रशांत कुमार उर्फ ‘पीके कारतूस’ को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 1 देशी तमंचा 315 बोर, 2 जिंदा कारतूस 315 बोर, 1 चाकू, 1 हॉकी, 1 बांस का डंडा और घटना में प्रयुक्त मारुति सुजुकी डिजायर (UP 51 AY 3307) बरामद किया गया। एक बाल अपचारी को भी अभिरक्षा में लिया गया। यह कार्रवाई 28 सितंबर 2025 को दोपहर 1:41 बजे ग्राम तेलियाडीह के पास गन्ना कांटा से की गई।

मुकदमा संख्या 177/2025 धारा 115(2)/118(1)/109/352/351(3) BNS में गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर धारा 109(1)/3(5) BNS, 3/25 व 4/25 आर्म्स एक्ट जोड़ी गई। गिरफ्तार अभियुक्त प्रशांत कुमार उर्फ पीके कारतूस (20 वर्ष, निवासी बड़े वन, थाना कोतवाली बस्ती) जनपद का सक्रिय व कुख्यात अपराधी है।

27 सितंबर को कप्तानगंज के मोह माया कैफे में अभियुक्तों ने मुकदमावादी के भाई को गाली दी। मना करने पर एक होकर तमंचे से फायर किया, जो चूक गया। फिर चाकू से वार कर घायल किया। पीड़ित को सीएचसी कप्तानगंज से जिला अस्पताल रेफर किया गया। अभियुक्त भाग निकले। मुखबिर सूचना पर दबिश देकर गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी टीम: थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव, चौकी प्रभारी अनिल कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक वीरेन्द्र राय, हेड कांस्टेबल राजकुमार दुबे, कांस्टेबल श्यामजीत यादव, अभिमन्यु शर्मा, पंकज सिंह। यह सफलता अपराध नियंत्रण में पुलिस की सक्रियता दर्शाती है। विधिक कार्रवाई जारी है। 

Previous articleमिशन शक्ति 5.0: केजीबीवी में नुक्कड़ नाटक से बालिकाओं के अधिकार व कुरीतियों पर जागरूकता
Next articleकुशीनगर पुलिस का ड्रोन हंटर अभियान: 13 अवैध ड्रोनों जब्त, भ्रामक अफवाहों पर सख्ती।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here