मिशन शक्ति 5.0: केजीबीवी में नुक्कड़ नाटक से बालिकाओं के अधिकार व कुरीतियों पर जागरूकता

मिशन शक्ति 5.0: केजीबीवी में नुक्कड़ नाटक से बालिकाओं के अधिकार व कुरीतियों पर जागरूकता

रायबरेली। मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देश पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (केजीबीवी) में बालिकाओं के अधिकारों एवं सामाजिक कुरीतियों के प्रति जन जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक का भव्य आयोजन किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह के मार्गदर्शन में सभी 16 केजीबीवी में बालिकाओं ने रोचक प्रस्तुतियां दीं।

जिला समन्वयक बालिका शिक्षा विनय तिवारी व मीना मंच प्रभारी एस.एस. पाण्डेय ने बताया कि नुक्कड़ नाटक में बालिकाओं ने अपने अधिकारों के लिए आगे आने व रूढ़िवादी विचारधाराओं का विरोध करने का संदेश दिया। पोस्टरों के माध्यम से बाल विवाह, भेदभाव जैसी कुरीतियों पर जागरूकता फैलाई गई। पावर एंजेल ने सक्रिय भूमिका निभाई, जिसकी सभी ने सराहना की।

मिशन शक्ति 5.0, 22 सितंबर से चले एक माह के अभियान के तहत बालिकाओं को शिक्षा, सुरक्षा व आत्मनिर्भरता प्रदान करने पर जोर है। 28 सितंबर को बाल विवाह व महिला योजनाओं पर नुक्कड़ नाटक निर्धारित हैं। यह आयोजन बालिकाओं में सकारात्मक सोच विकसित कर सशक्त नारी शक्ति बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है। 

Previous articleबाढ़ प्रभावितों में राहत वितरण: गोरखपुर ग्रामीण विधायक विपिन सिंह ने बांटे 650 पैकेट
Next articleबस्ती कप्तानगंज पुलिस का साहसिक कारनामा: कुख्यात ‘पीके कारतूस’ गिरफ्तार, हथियार व वाहन जब्त

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here