एसआर इंटरनेशनल एकेडमी में पीटीएम, बच्चों की प्रगति से अभिभावक गदगद

 एसआर इंटरनेशनल एकेडमी में पीटीएम, बच्चों की प्रगति से अभिभावक गदगद

संतकबीरनगर। एसआर इंटरनेशनल एकेडमी, नाथनगर में शनिवार को आयोजित शिक्षक-अभिभावक सम्मेलन (पीटीएम) में अभिभावकों ने अपने बच्चों की शैक्षणिक उपलब्धियों का जायजा लिया। कक्षा प्ले-वे से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के तिमाही यूनिट टेस्ट में विषयवार उत्कृष्ट अंक देखकर अभिभावक गदगद नजर आए। बच्चों ने अपने रैंक देखकर उत्साह दिखाया, उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। अभिभावकों ने एकेडमी के शिक्षण कार्य पर संतोष जताया। 

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की आराधना और संस्थान के संस्थापक स्व. पं. सूर्यनारायण चतुर्वेदी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्पण के साथ हुआ। एकेडमी के एमडी राकेश चतुर्वेदी और डिप्टी डायरेक्टर मनोज पांडेय ने क्लासवार जाकर अभिभावकों से संवाद किया। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को शाबाशी देकर उनका हौसला बढ़ाया। 

राकेश चतुर्वेदी ने कहा, “हमारा संकल्प है कि प्रत्येक बच्चा श्रेष्ठ प्रदर्शन करे। शिक्षा के साथ अनुशासन विद्यार्थियों के भविष्य की नींव है। पीटीएम शिक्षकों और अभिभावकों के बीच सेतु बनाकर बच्चों के सुनहरे भविष्य को संवारने में मदद करता है।” डिप्टी डायरेक्टर मनोज पांडेय ने अभिभावकों से बच्चों की प्रतिभा निखारने में सहयोग की अपील की। 

इस अवसर पर प्राचार्य वेद प्रकाश पांडेय, प्रधानाचार्य दुर्गेश कुमार गोस्वामी, वरिष्ठ शिक्षक हरिश्चंद्र यादव, कृष्णा मणि मिश्रा, धर्मेंद्र चौरसिया, एसएन शुक्ल, प्रेम प्रकाश पांडेय, प्रीति मिश्रा, रिवाना मुखिया सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। यह आयोजन बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों के बीच सकारात्मक संवाद का मजबूत मंच साबित हुआ, जो भविष्य में शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देगा।

Previous articleचकबंदी प्रक्रिया में तेजी लाएं, भू-माफियाओं पर सख्त कार्रवाई करें – डीडीसी
Next articleवृद्धजनों के विधिक अधिकारों पर जागरूकता शिविर, निःशुल्क सहायता की दी गई जानकारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here