चकबंदी प्रक्रिया में तेजी लाएं, भू-माफियाओं पर सख्त कार्रवाई करें – डीडीसी

चकबंदी प्रक्रिया में तेजी लाएं, भू-माफियाओं पर सख्त कार्रवाई करें – डीडीसी

गोरखपुर। जिलाधिकारी कार्यालय में उप निदेशक चकबंदी (डीडीसी) दशरथ कुमार की अध्यक्षता में आयोजित मासिक समीक्षा बैठक में जनपद के 59 गांवों में चल रही चकबंदी प्रक्रिया की गहन समीक्षा की गई। डीडीसी ने चकबंदी कार्यों में तेजी लाने, मुकदमों के शीघ्र निस्तारण, अवैध कब्जों को हटाने और भू-माफियाओं पर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि चकबंदी प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

डीडीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चकमार्गों और सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करें। अवैध प्लॉटिंग पर भी सख्ती बरतने को कहा गया। उन्होंने चकबंदी मुकदमों का मेरिट के आधार पर शीघ्र निपटारा करने और तारीख पर तारीख देने से बचने की चेतावनी दी। विलंब करने वाले अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की बात कही। 

डीडीसी ने जोर दिया कि चकबंदी कार्यों को पारदर्शिता और प्राथमिकता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए, ताकि जिले में भूमि सुधार की प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो। उन्होंने बताया कि दो गांवों में चकबंदी प्रक्रिया अंतिम चरण में है, जहां धारा 52 की प्रक्रिया जल्द पूरी होगी। शेष गांवों में भी प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए। 

बैठक में एसओसी (प्रशासन) धर्मेंद्र मिश्रा, एसओसी (न्यायिक) हरिवंश मिश्रा, सभी सर्किल के चकबंदी अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। यह समीक्षा भूमि सुधार और प्रशासनिक पारदर्शिता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम रही। 

Previous articleचौपाल में समस्याओं का समाधान, स्वच्छता और विकास पर सीडीओ के कड़े निर्देश
Next articleएसआर इंटरनेशनल एकेडमी में पीटीएम, बच्चों की प्रगति से अभिभावक गदगद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here