कारगिल विजय दिवस: संतकबीरनगर में विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ स्मरण, देशभक्ति की गूंज

कारगिल विजय दिवस: संतकबीरनगर में विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ स्मरण, देशभक्ति की गूंज

 

संतकबीरनगर।।

कूड़ी लाल रुंगटा सरस्वती विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज, खलीलाबाद में कारगिल विजय दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत और भाषण प्रस्तुत कर उत्साह दिखाया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती और अमर बलिदानियों के चित्रों पर दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन से हुआ। प्रभारी अरुणेंद्र नाथ त्रिपाठी और वरिष्ठ आचार्य करुणेश मिश्र ने विद्यार्थियों को आशीर्वचन दिए। 

 

त्रिपाठी ने बताया कि 26 जुलाई 1999 को भारतीय वीरों ने 60 दिन के युद्ध में पाकिस्तान को परास्त कर कारगिल पर तिरंगा फहराया। इस युद्ध में 527 भारतीय सैनिकों ने बलिदान दिया, 1400 घायल हुए, जबकि 2700 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और 750 बंदी बने। भारतीय सैनिकों का साहस इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित है। कार्यक्रम का संचालन करुणेश मिश्र ने किया। चंचल सिंह, प्रदीप कुमार, शुभेंद्र पाठक, विश्वजीत भारती, अरविंद राय सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। यह आयोजन देशभक्ति और बलिदानियों के प्रति सम्मान का प्रतीक बना।

Previous articleजीआरपी ने पकड़ा अंतरराज्यीय चोर गिरोह, ट्रेनों में लूटपाट करने वाले तीन गिरफ्तार।
Next articleमण्डलायुक्त और डीआईजी ने थाना कलवारी में की जनसुनवाई, समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here