मण्डलायुक्त और डीआईजी ने थाना कलवारी में की जनसुनवाई, समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश।

 मण्डलायुक्त और डीआईजी ने थाना कलवारी में की जनसुनवाई, समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश।

 

बस्ती,।।थाना समाधान दिवस के अवसर पर मण्डलायुक्त बस्ती अखिलेश सिंह और पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) संजीव त्यागी ने थाना कलवारी में जनसुनवाई की। फरियादियों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के कड़े निर्देश दिए गए। मण्डलायुक्त ने शिकायतों के प्रति संवेदनशीलता बरतने, समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने और राजस्व/भूमि संबंधी मामलों में संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया, ताकि पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिले। 

 

डीआईजी ने पुलिस और राजस्व विभाग को समन्वय के साथ कार्य करने और पीड़ितों की शिकायतों का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार कलवारी, थानाध्यक्ष कलवारी, पुलिस, राजस्व और अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। यह जनसुनवाई आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और प्रशासनिक संवेदनशीलता को दर्शाती है। 

Previous articleकारगिल विजय दिवस: संतकबीरनगर में विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ स्मरण, देशभक्ति की गूंज
Next articleडीएम ने आर.ओ./ए.आर.ओ. परीक्षा-2023 के लिए केंद्रों का किया निरीक्षण।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here