जीआरपी ने पकड़ा अंतरराज्यीय चोर गिरोह, ट्रेनों में लूटपाट करने वाले तीन गिरफ्तार।
गोरखपुर।। गोरखपुर जीआरपी पुलिस ने रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी-छिनैती करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 1.5 लाख रुपये कीमत के चार एंड्रॉइड मोबाइल बरामद हुए। क्षेत्राधिकारी रेलवे शिव राम गौतम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पकड़े गए आरोपियों में विक्की डोम (तिवारीपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर), लवकुश (संतकबीरनगर) और श्याम (पंजाब) शामिल हैं। ये चोर ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर यात्रियों का ध्यान भटकाकर मोबाइल चुराते थे और उसे नेपाल में बेचते थे।
विक्की डोम के खिलाफ दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। यह गिरोह चलती ट्रेनों में गेट पर खड़े यात्रियों पर डंडे से प्रहार कर लूटपाट करता था और सो रहे यात्रियों का सामान चुराता था। जीआरपी लंबे समय से इनकी तलाश में थी। गिरफ्तारी जीआरपी थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक जितेंद्र यादव, अरविंद वर्मा, हेड कांस्टेबल आशुतोष मिश्रा, दिलीप गौतम, बबलू कश्यप, आकाश सिंह, कॉन्स्टेबल अखिलेश यादव, भैया लाल यादव और जयप्रकाश यादव की टीम ने की। आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।















