मंडलायुक्त अखिलेश प्रताप सिंह ने अम्मादेई में हरिशंकरी पौधा लगाकर शुरू किया वृक्षारोपण अभियान।

मंडलायुक्त अखिलेश प्रताप सिंह ने अम्मादेई में हरिशंकरी पौधा लगाकर शुरू किया वृक्षारोपण अभियान।

 

संतकबीरनगर। बुधवार को बस्ती मंडल के मंडलायुक्त अखिलेश प्रताप सिंह ने अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर नाथनगर ब्लॉक के अम्मादेई गाँव में “एक पेड़ माँ के नाम 2.0” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कुआनो नदी के तट पर स्थित शवदाह गृह परिसर में हरिशंकरी (पीपल, बरगद, और पाकड़) पौधों का रोपण किया और पौधों के रखरखाव के लिए दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम सुनील कुमार और ग्राम प्रधान भीम यादव ने मंडलायुक्त का बुके देकर स्वागत किया। ग्राम प्रधान भीम यादव ने बताया कि 4,000 वर्ग फुट क्षेत्र में कुल 1,000 पौधे रोपे जाएँगे। मंडलायुक्त ने कहा, “वृक्ष मानव जीवन और पर्यावरण संतुलन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। हरिशंकरी पौधों की पौराणिक और वैज्ञानिक विशेषताएँ पर्यावरण संरक्षण में विशेष योगदान देती हैं।” उन्होंने ग्रामीणों को पौधों के संरक्षण पर जोर देने और पिछले साल लगाए गए पौधों की प्रगति की समीक्षा की। मंडलायुक्त ने गाँव के प्राथमिक विद्यालय का दौरा कर प्राथमिक शिक्षा की स्थिति का जायजा लिया और मर्ज हो रहे स्कूलों के प्रभाव पर ग्रामीणों से चर्चा की। ग्राम पंचायत के पौधरोपण इंतजामों पर उन्होंने प्रसन्नता जताई। कार्यक्रम में एडीएम न्यायिक रणविजय सिंह, डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, नायब तहसीलदार हरेराम यादव, बीडीओ पौली आनंद गुप्ता, एडीओ पंचायत मैनुद्दीन सिद्दीकी, एडीओ आईएसबी अभय सिंह, एपीओ मेराजुल हक, प्रधान प्रतिनिधि दुर्विजय यादव, सचिव मंजूषा, टीए अजय श्रीवास्तव, अरविंद कुमार, अनुपम यादव सहित कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Previous articleउद्यान मंत्री, नोडल अधिकारी, डीएम और एसपी ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।
Next articleमंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने पत्नी निशा सिंह के साथ ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में रोपा आम का पौधा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here