मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने पत्नी निशा सिंह के साथ ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में रोपा आम का पौधा।
बस्ती। बुधवार को बस्ती मंडल के मंडलायुक्त अखिलेश प्रताप सिंह ने अपनी पत्नी निशा सिंह के साथ आयुक्त कार्यालय परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम 2.0” अभियान के तहत फलदार आम का पौधा रोपित कर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा, “हरियाली हमारी भावी पीढ़ियों की सुरक्षा का आधार है। पौधरोपण अभियान को सफल बनाने और रोपे गए पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। यह अभियान तभी सार्थक होगा जब हम समन्वय के साथ पौधों का पालन-पोषण करें।”
कार्यक्रम में अपर आयुक्त (प्रशासन) मनोज कुमार तिवारी, अपर आयुक्त (न्यायिक) सुरेंद्र प्रसाद यादव, संयुक्त विकास आयुक्त कमलाकांत पाण्डेय, संयुक्त निदेशक (औद्यानिक एवं प्रशिक्षण केंद्र) वीरेंद्र सिंह, उप निदेशक (पंचायत) समरजीत यादव, डीएफओ डॉ. शिरीन सिद्दीकी, और प्रशासनिक अधिकारी संतोष कुमार पाण्डेय, रमेश चंद्र कन्नौजिया, बजरंग बली पाण्डेय, अनुपम चौधरी, शैलेश श्रीवास्तव, अमित उपाध्याय, जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, शुलभ श्रीवास्तव, आलोक सिंह, संदीप यादव, संजय कुमार, पवन, और सौरभ उपस्थित रहे। यह पौधरोपण अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ मातृत्व के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक भावनात्मक प्रयास है, जो बस्ती मंडल में हरियाली बढ़ाने और सामाजिक जागरूकता को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।















