उद्यान मंत्री, नोडल अधिकारी, डीएम और एसपी ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।

उद्यान मंत्री, नोडल अधिकारी, डीएम और एसपी ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।

 

रायबरेली। बुधवार को वृहद वृक्षारोपण जन अभियान 2025 के तहत उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने नोडल अधिकारी/प्रमुख सचिव सुभाष चंद शर्मा, जिलाधिकारी हर्षिता माथुर, और एसपी डॉ. यशवीर सिंह के साथ ग्रीकशाह का पुरवा (अहमदपुर नजूल) स्थित मियावाकी पार्क में पूजन-पाठ के साथ पौधरोपण किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। 

मुख्य अतिथि उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा, “पर्यावरण संरक्षण हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। यह हमारी भावी पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित करता है। कोरोना काल के बाद धरती की हरियाली को बचाना और भी जरूरी हो गया है।” उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार 37 करोड़ से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य लेकर अभियान चला रही है। उन्होंने जनता, स्कूली बच्चों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से पौधरोपण में सक्रिय भागीदारी की अपील की। 

नोडल अधिकारी सुभाष चंद शर्मा ने कहा, “वृक्षारोपण से आर्थिक और स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। हमें पौधों की देखभाल अपने बच्चों की तरह करनी चाहिए। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के साथ-साथ गुरु के नाम पर भी पौधा लगाएँ।” उन्होंने बढ़ते तापमान को देखते हुए अधिक पौधरोपण और उनके संरक्षण पर जोर दिया। शर्मा ने कुंदनगंज की बिरला सीमेंट फैक्ट्री में भी पौधरोपण किया। 

डीएफओ आशुतोष जायसवाल ने बताया कि जिले में 53.50 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य है। सभी विभागों को पौधे उपलब्ध कराए गए हैं, और जनता से भी इस अभियान में सहयोग की अपील की गई। 

कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष बुद्धि लाल, मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) अमृता सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रफुल्ल शर्मा, ईओ नगर पालिका स्वर्ण सिंह, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी मोहन त्रिपाठी, जनप्रतिनिधि, और व्यापार मंडल के सदस्य मौजूद रहे।

Previous articleमहाप्रबंधक सौम्या माथुर ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत रेलवे गोल्फ कोर्स में किया पौधरोपण।
Next articleमंडलायुक्त अखिलेश प्रताप सिंह ने अम्मादेई में हरिशंकरी पौधा लगाकर शुरू किया वृक्षारोपण अभियान।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here