गुज़रे ज़माने में दूरदर्शन की ख्यात न्यूज़ रीडर गीतांजलि अय्यर नहीं रहीं

 

दुखद खबर

गुज़रे ज़माने में दूरदर्शन की ख्यात न्यूज़ रीडर गीतांजलि अय्यर नहीं रहीं. वह 72 वर्ष की थीं. दूरदर्शन के साथ उन्होंने तीन दशकों तक काम किया.

नब्बे के दशक की दूरदर्शन की जानी-मानी एंकर गीतांजलि अय्यर अब हमारे बीच नहीं रहीं। उनके निधन की खबर के बाद से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है। गीतांजलि अंग्रेजी समाचार की एंकर थीं। उन्होंने 1971 में दूरदर्शन में काम करना शुरू किया था। टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने कई कीर्तिमान स्थापित किए। उन्होंने अपने तीन दशक के पत्रकारिता के करियर में चार बार बेस्ट एंकर पर्सन अवॉर्ड जीते थे।

उन्हें उनके उत्कृष्ट कार्यों, उपलब्धियों और योगदान के लिए 1989 में इंदिरा गांधी प्रियदर्शिनी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। उन्होंने अंग्रेजी से स्नातक की डिग्री हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने कोलकाता के लोरेटो कॉलेज से परास्नातक किया था। उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) से डिप्लोमा हासिल किया था।

दूरदर्शन में एंकरिंग करने के तीस वर्षों बाद उन्होंने कॉर्पोरेट संचार, सरकारी संपर्क और मार्केटिंग के क्षेत्र में भी काम किया था। वो भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) में सलाहकार भी रहीं। इसके अलावा उन्होंने धारावाहिक खानदान में भी काम किया था।

Previous articleआईपीएस बेटा पहुंचा गांव हुआ स्वागत
Next articleनलकूप से नहीं निकल रहा पानी किसान कैसे डालें धान की नर्सरी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here