एसपी ने अनुचरों और सफाई कर्मियों को मिठाई व उपहार देकर दी दीपावली की शुभकामनाएं पुलिस लाइन और थानों की व्यवस्थाओं में योगदान देने वाले कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की

एसपी ने अनुचरों और सफाई कर्मियों को मिठाई व उपहार देकर दी दीपावली की शुभकामनाएं

पुलिस लाइन और थानों की व्यवस्थाओं में योगदान देने वाले कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की

संतकबीरनगर। दीपावली के अवसर पर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस लाइन और जनपद के विभिन्न थानों पर तैनात स्थायी एवं अस्थायी अनुचरों तथा सफाई कर्मियों को मिठाई और उपहार वितरित किए। उन्होंने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख-समृद्धि की कामना की।

इस दौरान एसपी ने पुलिस विभाग की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में अनुचरों और सफाई कर्मियों के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि पुलिस लाइन और थानों की साफ-सफाई, स्वच्छता तथा दैनिक व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रखने में इन कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उनके परिश्रम और समर्पण से पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण मिलता है।

एसपी ने कर्मचारियों से आत्मीय संवाद किया और उनके परिवारों का कुशलक्षेम जाना। उन्होंने सभी से दीपावली का पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द और सुरक्षित वातावरण में मनाने की अपील की। इस पहल के माध्यम से उन्होंने पुलिस परिवार के प्रत्येक सहयोगी के प्रति सम्मान और अपनत्व का संदेश दिया।

Previous articleएसपी की पहल पर पत्रकार की बेटी की तीन साल की फीस माफ दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार शोभित पांडेय की बेटी समृद्धि कक्षा 10 से 12 तक करेगी निःशुल्क पढ़ाई, ब्लूमिंग बड्स स्कूल प्रबंधन ने दी सहमति

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here