उत्तर प्रदेश/बस्ती/कलवारी। यूपीएससी द्वारा घोषित परिणाम में जिले के सरयू नदी के तटीय गांव धोबहट के बजरंग प्रसाद यादव ने 454 वी रैंक प्राप्त कर आईपीएस बनने के बाद पहली बार गांव आने के सूचना पर स्वागत में शुभचिंतक फुटहिया तक पंहुच गये। फुटहिया से स्वागत करने वालो में सदर विधायक महेन्द्र नाथ यादव, अमरेन्द्र यादव, बजरंग के भाई अम्बिका यादव, किशोर कुमार यादव, रामभेज यादव, संतोष उर्फ गुड्डू सिंह, प्रेमप्रकाश चौधरी सहित लोगो के साथ कलवारी पंहुचने पर सबसे पहले कौलेश्वर नाथ मंदिर कलवारी में मत्था टेका। घर पंहुचने पर मां प्रधान धोबहट कुसुम कला, दादी रेशमा देवी, बहन दिव्या ने पुष्प वर्षा कर आरती उतारी। बरामदे में लगे पिता स्वर्गीय राजेश यादव की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ा श्रद्धांजलि अर्पित किया। बेटे के स्वागत में आये हुए लोगो को देख प्रधान कुसुम कला भावुक हो गयी। बजरंग प्रसाद को एसओ नगर जनार्दन प्रसाद व एसओ कलवारी आलोक श्रीवास्तव स्कोर्ट कर घर तक पंहुचाया।
बजरंग ने स्वागत के लिए पंहुचे लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि भारत भूमि संघर्षो की रही है। माता पिता को अपने बच्चो को प्रेरित करते रहना चाहिए। साथ ही तैयारी करने वालों युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति लगातार प्रयास करना चाहिए। एक बार असफल होने पर अगली बार और अधिक मेहनत कर सफल हुआ जा सकता है। इस भावना के साथ लगातार प्रयास करते रहना चाहिए। घर पर स्वागत करने वालो में अरविंद, विकास, योगेन्द्र यादव, रमपत यादव, पप्पू, दिनेश यादव, अरविन्द दुबे, महेन्द्र कुमार, प्रमोद यादव, विनोद, अवधेश श्रीवास्तव, प्रेम त्रिपाठी, राम आशीष दुबे, संजय चौधरी ,अजय प्रताप चौधरी, दीपू पांडेय, डॉ अजय यादव, मो श्वालेह सपा जिला महा सचिव के अलावा सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।















