सनसनीखेज: चाकू की नोक पर 5 किशोरों से कुकर्म, आरोपी जेल भेजा गया।

सनसनीखेज: चाकू की नोक पर 5 किशोरों से कुकर्म, आरोपी जेल भेजा गया।

संतकबीरनगर।।।।।

संतकबीरनगर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने चाकू की नोक पर पांच किशोरों के साथ कुकर्म करने के आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस जघन्य अपराध के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी का मेडिकल परीक्षण करवाया और डीएनए जांच के लिए उसका नमूना लिया। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

घटना की शुरुआत 13 फरवरी 2025 को हुई, जब दोपहर करीब 3 बजे एक 12 वर्षीय किशोर अपने मोहल्ले में खेल रहा था। पीड़ित के चाचा के अनुसार, मोहल्ले का ही एक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपनी गाड़ी में बैठाकर धमरजा के एक सुनसान ईंट भट्ठे के पास ले गया। वहां चाकू की नोक पर उसके साथ कुकर्म किया गया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने इसी तरह चार अन्य किशोरों को भी अलग-अलग दिनों और स्थानों पर निशाना बनाया। सभी मामलों में उसने चाकू से धमकाकर अपराध को अंजाम दिया।

कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि शनिवार को ओपेन जिम एचआरपीजी कॉलेज के पास से आरोपी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह आठवीं कक्षा तक पढ़ा है और पेशे से कारपेंटर है। परिवार में दो भाइयों में वह बड़ा है, तीन बहनों की शादी हो चुकी है और पिता ड्राइवरी करते हैं। पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के बाद उसके खिलाफ धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत भी कार्रवाई की। इस घटना ने क्षेत्र में दहशत फैला दी है, और लोग कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं।

Previous articleपहली पत्नी से जान का खतरा! मेरठ जैसी नीले ड्रम की घटना की आशंका में युवक ने लगाई गुहार
Next articleकेक की मिठास में छिपा खतरा , सिल्वर बॉल से कैंसर का जोखिम, खाद्य विभाग ने दी चेतावनी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here