बरदहिया बाजार से हटा अतिक्रमण मचा हड़कंप।
उत्तर प्रदेश/संतकबीरनगर। नगर पालिका प्रशासन और यातायात पुलिस ने शुक्रवार को शाम अभियान चलाकर बरदहिया बाजार से अतिक्रमण को हटवाया। इस दौरान चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण करने पर जुर्माना लगाया जाएगा।
डीएम के निर्देश पर शुक्रवार को नगर पालिका कर्मी और यातायात पुलिस जेसीबी लेकर बरदहिया बाजार में पहुंचे। वहां पर सड़क की पटरियों पर हुए अतिक्रमण को हटाने का क्रम शुरू किया। दुर्गा मंदिर से लगायत कबीर चौक तक अतिक्रमण को हटवाया। इस दौरान पटरी दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कुछ दुकानदार तो अपने ही अतिक्रमण को हटाने लगे। इसके बाद नगर पालिका के अधिकारियों ने चेतावनी दी कि अगर दुबारा अतिक्रमण पाया जाएगा तो जुर्माना वसूला जाएगा। इस दौरान यातायात प्रभारी परमहंस, नगर पालिका के गोरख प्रसाद, उमेश कुमार, पंकज कुमार, सर्वेश, राधेश्याम समेत अन्य मौजूद रहे।















