व्यापारियों के उत्पीड़न के खिलाफ आवाज बुलंद करने की बनी रणनीति।
व्यापारियों के हितों को हमेशा दी जा रही प्राथमिकता: रमेश अग्रहरि
प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री रमेश अग्रहरि का उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की जिला इकाई ने किया जोरदार स्वागत
संतकबीरनगर । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री रमेश अग्रहरि के आज गोरखपुर प्रस्थान के दौरान खलीलाबाद के नेदुला स्थित लकी साइकिल स्टोर पर प्रतिनिधिमंडल की जिला इकाई के पदाधिकारियों ने स्वागत किया । इस दौरान लोगों ने बैठक कर व्यापारियों के उत्पीड़न के खिलाफ आवाज बुलंद करने की रणनीति बनाई ।
प्रदेश महामंत्री बनर्जी लाल अग्रहरि और जिलाध्यक्ष कपीस चंद्र अग्रहरि की अगुवाई में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नेदुला चौक पर पहुंचकर फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया । इस दौरान हुई बैठक में आए प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री रमेश चंद्र अग्रहरि ने कहा कि व्यापारियों के हितों को हमेशा प्राथमिकता दी जा रही है। किसी भी तरह का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं है। ऐसे अधिकारियों की शिकायत मुख्यमंत्री से की जाएगी। कहा कि आज जिस तरह से व्यापारियों का उत्पीड़न हो रहा है, इसके चलते व्यापारी संगठन से आस लगाए बैठे हैं। अतिक्रमण हटाने के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं होगा। मुख्यमंत्री की अतिक्रमण हटाओ की गाइडलाइन को स्वीकार करते हैं, लेकिन इसकी आड़ में अधिकारी हठधर्मिता कर व्यापारियों को परेशान कर रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संगठन के नाम पर स्वयं – भू अध्यक्ष बनने वाले के बहकावे में न आने की भी अपील की । प्रदेश मंत्री बनार्जी लाल अग्रहरि ने बैठक में आए पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार ज्ञापित किया । उन्होंने कहा कि संगठन व्यापारियों के हित के लिए है । इस मौके पर जिलाध्यक्ष कपीश अग्रहरि, जिला उपाध्यक्ष परवेज अहमद, विनोद कुमार अग्रहरी, दिलीप कुमार अग्रहरि ,राम अजोर कसौधन , श्रीधर अग्रहरि , सत्या अग्रहरि ,भूपेन्द्र सिंह, सुनील कुमार, आजाद सिंह , मार्तंड सिंह उर्फ कक्कू सिंह आदि मौजूद थे।















