निर्दल प्रत्याशी के पोलिंग एजेंट ने एक प्रत्याशी पर लगाया पीटने का आरोप

निर्दल प्रत्याशी के पोलिंग एजेंट ने एक प्रत्याशी पर लगाया पीटने का आरोप

गोरखपुर/सहजनवां : नगर पंचायत के गाहासाड़ वार्ड के मस्करा इंटर कालेज स्थित बूथ पर निर्दल प्रत्याशी सुमन सिंह के पोलिंग एजेंट शशि नंदन सिंह उर्फ सिंटू ने एक प्रत्याशी पर मारने पीटने का आरोप लगाया है।

पीड़ित का आरोप है कि गुरुवार को तीन से चार बजे के बीच मस्करा इंटर कालेज के बूथ संख्या 26 पर कुछ लोग फर्जी वोट डाल रहे थे। जानकारी होने पर विरोध किया और पीठासीन अधिकारी से शिकायत करने लगा। इसी दौरान एक प्रत्याशी पहुंचीं और गाली गलौज के साथ पीट दिया। साथ ही प्रत्याशी के पुत्र ने मतदान के बाद जान से मारने की धमकी दी। एसओ गीडा मदन मोहन मिश्र ने कहा कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।

Previous articleखलीलाबाद इन वादों को पूरा करने वालों के पक्ष में करेग मतदान 
Next articleसंतकबीरनगर जीत के लिए सपाइयों ने भरी हुंकार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here