तहसील सदर में ध्वजारोहण, गांधी-शास्त्री के आदर्शों पर चलने का संकल्प एसडीएम ज्ञान प्रताप सिंह ने किया ध्वजारोहण, चित्रों पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि; रामधुन से गूंजा तहसील सभागार

तहसील सदर में ध्वजारोहण, गांधी-शास्त्री के आदर्शों पर चलने का संकल्प

एसडीएम ज्ञान प्रताप सिंह ने किया ध्वजारोहण, चित्रों पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि; रामधुन से गूंजा तहसील सभागार

गोरखपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को तहसील सदर परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। उप जिलाधिकारी सदर ज्ञान प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके बाद सभागार में दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में महात्मा गांधी के प्रिय भजन ‘रघुपति राघव राजा राम’ की रामधुन प्रस्तुत की गई। इसके बाद एसडीएम ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन एवं विचारों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि गांधी जी ने सत्य, अहिंसा, त्याग, स्वच्छता, स्वदेशी और सामाजिक समरसता को जीवन में अपनाया। वहीं लाल बहादुर शास्त्री सादगी, ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के लिए जाने जाते हैं। दोनों महापुरुषों का जीवन आज भी समाज और देश के लिए प्रेरणा देता है।

एसडीएम ने कहा कि जयंती मनाने का उद्देश्य केवल महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित करना नहीं, बल्कि उनके विचारों को अपने आचरण और कार्यशैली में उतारना है। तहसील के अधिकारी-कर्मचारी सीधे आमजन से जुड़े होते हैं, इसलिए उनकी जिम्मेदारी है कि फरियादियों की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुनें और नियमानुसार समयबद्ध समाधान की दिशा में प्रभावी कार्रवाई करें।

उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से अपने दायित्वों का ईमानदारी, पारदर्शिता और निष्ठा के साथ निर्वहन करने तथा जनसेवा को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

इस अवसर पर तहसीलदार सत्य प्रकाश गुप्ता, नायब तहसीलदार भागीरथी सिंह, नायब तहसीलदार आकांक्षा पासवान, नमन मिश्रा, तहसील संघ अध्यक्ष अनिल राय समेत तहसील के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Previous articleगांधी-शास्त्री के आदर्शों से जनसेवा का संकल्प डीएम दीपक मीणा ने किया ध्वजारोहण, महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि; पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Next articleपुलिस लाइन में ध्वजारोहण, गांधी-शास्त्री के आदर्शों पर चलने की शपथ एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि, पुलिसकर्मियों से ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा के साथ जनसेवा का आह्वान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here