पुरानी रंजिश में चाचा और परिजनों पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार गगहा पुलिस ने धारदार हथियार से हमला करने के आरोपी मनीष चौरसिया को पकड़ा

पुरानी रंजिश में चाचा और परिजनों पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

गगहा पुलिस ने धारदार हथियार से हमला करने के आरोपी मनीष चौरसिया को पकड़ा

गोरखपुर। पुरानी रंजिश को लेकर चाचा और उनके परिजनों पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के मामले में गगहा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान मनीष चौरसिया पुत्र स्वर्गीय राजकुमार चौरसिया निवासी ग्राम गजपुर करवला टोला, थाना गगहा के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 15 नवंबर 2026 को पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि मनीष चौरसिया ने वादी के चाचा और उनके परिजनों पर जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में चाचा समेत परिवार के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पीड़ित पक्ष की तहरीर पर गगहा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सोमवार, 16 नवंबर को आरोपी मनीष चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ दर्ज मुकदमे में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Previous articleपुरानी रंजिश में जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार सहजनवां पुलिस ने डंडे के साथ पकड़ा, हमले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी
Next articleजनगणना 2027 की तैयारियों को समय से पूरा कराएं अधिकारी : डीएम नवागत जिलाधिकारी गौरव सिंह सोहरवाल ने की बैठक, स्वगणना के व्यापक प्रचार-प्रसार और नियमित समीक्षा के दिए निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here