कलेक्ट्रेट में स्वगणना पर बैठक, अधिकारी-कर्मचारी खुद भरेंगे जनगणना का फॉर्म मुख्य राजस्व अधिकारी ने शासन की गाइडलाइन के अनुसार पोर्टल पर सूचनाएं दर्ज करने के दिए निर्देश

कलेक्ट्रेट में स्वगणना पर बैठक, अधिकारी-कर्मचारी खुद भरेंगे जनगणना का फॉर्म

मुख्य राजस्व अधिकारी ने शासन की गाइडलाइन के अनुसार पोर्टल पर सूचनाएं दर्ज करने के दिए निर्देश

बस्ती। जनगणना अभियान के तहत स्वगणना की प्रक्रिया को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती की अध्यक्षता में हुई बैठक में उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वयं तथा अपने परिवार की जानकारी निर्धारित पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए।

मुख्य राजस्व अधिकारी ने कहा कि स्वगणना अभियान शुरू हो चुका है। सभी अधिकारी और कर्मचारी शासन की गाइडलाइन के अनुसार निर्धारित बिंदुओं पर जानकारी भरकर पोर्टल पर अपलोड करें। उन्होंने बताया कि गणना में परिवार के मुखिया का नाम पहले दर्ज किया जाएगा। सेवा की स्थिति में महिला को परिवार का मुखिया मानते हुए गणना की जाएगी। परिवार के अविवाहित बच्चों के बाद विवाहित बच्चों से संबंधित जानकारी दर्ज की जाएगी।

उन्होंने मोबाइल तकनीक का समुचित उपयोग करते हुए आपसी समन्वय से स्वगणना की प्रक्रिया पूरी करने पर जोर दिया। साथ ही अधिकारियों-कर्मचारियों से कहा कि वे अपने आसपास के संबंधियों और मित्रों को भी इस प्रक्रिया की जानकारी दें और उनका सहयोग करें, ताकि जनगणना अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाया जा सके।

बैठक में उप जिलाधिकारी राजेश यादव, राघव शरण शुक्ला, मो. अनवार, धनंजय सिंह, दीपक शुक्ला, सुरजीत, मोती लाल रंजन, ओम प्रकाश मिश्र, बर्मेन्द्र मिश्र, अशोक चौधरी सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Previous articleजनगणना 2027 की तैयारियों को समय से पूरा कराएं अधिकारी : डीएम नवागत जिलाधिकारी गौरव सिंह सोहरवाल ने की बैठक, स्वगणना के व्यापक प्रचार-प्रसार और नियमित समीक्षा के दिए निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here