आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचीं डीएम, बच्चों को बांटे फल और खिलौने सेवा संकल्प अभियान के तहत 35 बच्चों से किया संवाद, पोषण, स्वच्छता और प्रारंभिक शिक्षा पर दिया जोर

आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचीं डीएम, बच्चों को बांटे फल और खिलौने

सेवा संकल्प अभियान के तहत 35 बच्चों से किया संवाद, पोषण, स्वच्छता और प्रारंभिक शिक्षा पर दिया जोर

रायबरेली। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार को आंगनबाड़ी केंद्र एवं प्राथमिक विद्यालय गोरा बाजार का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों से आत्मीयता से संवाद कर उनकी पढ़ाई, खान-पान और केंद्र पर मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान 35 बच्चों को फल और खिलौने वितरित किए।

जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री और सहायिका को निर्देश दिया कि बच्चों को नियमित रूप से पोषणयुक्त आहार उपलब्ध कराने के साथ उनके स्वास्थ्य, स्वच्छता और प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पोषण और शिक्षा दोनों जरूरी हैं। केंद्र पर बच्चों के लिए बेहतर वातावरण और आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।

डीएम ने आंगनबाड़ी केंद्र पर उपलब्ध कलांकुर, चहक पुस्तिका और पिक्चर बुक आदि शिक्षण सामग्री के उपयोग के बारे में कार्यकर्त्री बीना देवी से जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को फल वितरित करते हुए पौष्टिक आहार के महत्व के बारे में बताया। साथ ही खिलौने देकर बच्चों के साथ समय बिताया और उनकी गतिविधियों का उत्साहवर्धन किया।

उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य जनकल्याणकारी गतिविधियों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना और सेवा, सहयोग व संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करना है।

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र कुमार, सीडीपीओ संजय सिंह, मुख्य सेविका संध्या श्रीवास्तव, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री बीना देवी, सहायिका मीना देवी सहित तीन से छह वर्ष आयु वर्ग के बच्चे मौजूद रहे।

Previous articleकस्तूरबा विद्यालय में 86 में 37 छात्राएं मिलीं उपस्थित, एक शिक्षिका भी गैरहाजिर डीएम के निरीक्षण में अंग्रेजी शिक्षक की कमी, भवन और शौचालय की स्थिति भी मिली असंतोषजनक
Next articleअवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार मंझरिया रेलवे क्रॉसिंग के पास पुलिस ने पकड़ा, .315 बोर का तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here